Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
सर्दियों में लगाइये ये विटामिन ई युक्त फेस पैक
सर्दियों के दिनों में त्वचा की केयर करना बहुत ही जरुरी हो जाता है। जब सर्दियों में त्वचा बिल्कुल फटने लगती है तब जरुरत होती है कि चेहर पर ऐसा फेस पैक लगाया जाए जो विटामिन ई से भरपूर हो। विटामिन ई वाले आहारों से बना फेस पैक लगाने से चेहरे में नमी आएगी जिससे फटी त्वचा सही होगी और चेहरे पर झाइयां भी गायब होने लगेंगी।
आप चाहें तो इन फेस पैक्स को सुबह या फिर रात को सोने से पहले चेहरे और गरदन पर लगा सकती हैं। चेहरे पर विटामिन ई फेस पैक लगाने से पहले आपको चेहरे से सारा मेकअप निकाल लेना होगा। तो आइये जानते हैं कि चेहरे के लिये विटामिन ई वाले फल और आहार कौन - कौन से हैं।

ऑलिव ऑयल
सर्दियों के दिनों में जैतून का तेल लगाना चाहिये। एक चम्मच जैतून का तेल ले कर उसे चेहरे और हाथों पर नरम हाथों से लगाइये। इसके बाद 1 घंटे बाद साफ चलते हुए पानी से हाथ और मुंह धोइये। इस विधि को हफ्ते में रोज कीजिये और रिजल्ट देखिये।

कद्दू
इसमें बहुत सारा विटामिन ई होता है। यह मुहांसों के दाग को ठीक करने के काम आता है। कद्दू के एक छोटे पीस को ले कर उसे पीस लें और फिर उसे रोज रात के सोने से पहले चेहरे पर लगाएं। रातभर इसे ऐसे ही रहने दें और सुबह धो लें।

अवाकाडो
सर्दियों में ड्राई स्किन को ठीक करने के लिये कच्चे अवाकाडों को लगाइये।जब यह सूख जाए तब साफ पानी से चेहरे को धो लीजिये।

पालक
इसमें भी बहुत सारा विटामिन ई होता है जो कि सर्दियों में त्वचा के लिये बहुत अच्छा होता है। इसका पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाइये। इससे झुर्रियां गायब हो जाती हैं। जब यह सूख जाए तब इसे हाथों से हटा कर चेहरे पर ऑलिव ऑयल से मसाज करें और फिर हल्के गरम पानी से चेहरे को धो लें।

बादाम
माना जाता है कि बादाम में बहुत सारा विटामिन ई होता है और इसे चेहरे पर लगाने से चेहरे की झाइयां गायब हो जाती हैं।

अंजीर
अंजीर को स्क्रब के रूप में प्रयोग कर सकते हैं। सोने से पहले एक ताजी अंजीर को चेहरे और गरदन पर लगा कर गोलाई में रगडे़ और 15 मिनट के बाद धो लें।

टमाटर
यह फल टैन को हटाने में मदद करता है। टमाटर का फेस पैक बना कर चेहरे पर लगाइये और फरक देखिये।

बटर
एक चम्मच बटर को चेहरे और गरदन में रात को सोते समय लगाएं। इस विधि को हर तीसरे दिन जरुर करें।

गेहूं
इसके आटे में भी बहुत सारा विटामिन ई होता है। इसका गाढा पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर तब तक लगा रहने दें जब तक कि यह सूख ना जाए। इसके बाद इसे गरम पानी से धो लें।

पपीता
पपीते के गूदे में विटामिन ई होता है जो कि त्वचा के लिये अच्छा होता है। इसे ले कर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें और चेहरे को 10 मिनट बाद धो लें। इससे चेहरे की झाइयां गायब हो जाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications