Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
ऐसे होंठ जिन्हें चूमने का दिल करे
किसी भी सुंदर चेहरे पर होठ चार चांद लगाते हैं। गर्मी हो या सर्दी हर मौसम में होठ फट ही जाते हैं। बढता प्रदूषण भी होठ फटने का कारण है। खासकर महिलाएं अपने होठों को खूबसूरत बनाने केलिए कई प्रकार के लिपस्टिक का प्रयोग करती हैं, जिसके कारण होठों की प्राकृतिक सुंदरता समाप्त हो जाती है और होठ या तो काले पडने लगते हैं या फिर फट जाते हैं। होठों को सुंदर बनाने के लिये कई घरेलू उपचार हैं जैसे, एलो वेरा, नींबू, शहद या घी आदि।
अगर होठ फटे हुए हैं और उस पर डेड स्किन लगी हुई है तो जरुरत है कि आपके होठो पर स्क्रब से मसाज की जाए। स्क्रब करने के लिये आप किचन में रखी चीनी का प्रयोग कर सकती हैं। इसके अलावा अगर आपको अपने होठो को उभारना हो तो आप उसके लिये लिप एक्सरसाइज कर सकती हैं। इससे आपके होठ भरे भरे लगेगें। आइये हम आपको होठों को सुंदर और चूमने योग्य बनाने के कुछ घरेलू नुस्खे देते हैं।

होठो को रिलैक्स कीजिये
अगर आप टेंशन की वजह से अपने होठों को कस कर के रखेंगी तो होठों के आस पास की त्वचा पर झुर्रियां आ जाएंगी। तो ऐसे में अपने होठों को रिलैक्स रखें।

चीनी से कीजिये स्क्रब
चीनी आपकी त्वचा के लिये अच्छी है। चीनी से अपने होंठो को स्क्रब करें और उन्हें नया जैसा बनाएं।

ना लगाएं लिपस्टिक
लिपस्टिक होठो को रूखा बना देती है इसलिये अगर होठ फटे हैं तो उन पर लिपस्टिक भूल कर भी ना लगाएं। लिपा बाम, लिप ग्लास और लिपस्टिक में पड़े रसायन होठो को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं।

शहद लगाइये
अपनी उंगली पर शहद की एक बूंद लें और उससे अपने सूखे होठो को मसाज करें। इससे आपके सूखे होठ फटेगें नहीं।

न करें स्मोकिंग
स्मोकिंग करने से होठ रूखे और काले हो जाते हैं। अगर आपको पिंक होठ चाहिये तो अभी से स्मोकिंग छोड़ दें।

सूरज की धूप से बचाएं
होठो की त्वचा बहुत नाजुक होती है जिसे सूरज की किरण नष्ट कर देती है। अपने हेाठो पर सनस्क्रीन लगाइये और फिर धूप में निकलिये।

होठो पर लगाइये पिट्रोलियम जेली
इसे होठो को पॉलिश करने के लिये लगाया जाता है। यह होठो को फटने से भी रोकती है।

नींबू लगाइये
यदि होठ स्मोकिंग से काले पड़ चुके हैं तो नींबू लगाइये क्योंकि यह प्राकृतिक ब्लीच होता है। जो कि त्वचा का रंग साफ करेगा।

लिप एक्सरसाइज करें
जब आप लिपस्टिक लगाती हैं तब जिस तरह से अपने होठो को बाहर की ओर निकालती हैं, बिल्कुल वैसा ही रोज करें। ऐसा दिन में 20 बार करें जिससे आपके होठ भरे-भरे लगें।

हमेशा हंसती रहें
जब आप हंसेगी तो आपके होठ और भी ज्यादा अच्छे लगेगें।



Click it and Unblock the Notifications
