Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
बेकिंग सोडा से हटाएं अंडरआर्म का कालापन
शरीर पर बाल से शायद ही कोई लड़की होगी, जो परेशान न हो। इसे रेजर, क्रीम या वैक्स के जरिए नियमित रूप से हटाना जरूरी हो जाता है। शरीर पर बालों के साथ-साथ कई लड़कियां काले अंडरआर्म की समस्या से भी परेशान रहती हैं, क्योंकि इसे हटाना एक मुश्किल काम है। ये न सिर्फ दिखने में खराब होता है, बल्कि कई लड़कियों के लिए बिना आस्तीन वाला ड्रेस पहनना भी मुश्किल हो जाता है।
क्यों आता है अंडरआर्म में कालापन
-अंडरआर्म का नियमित रूप से शेविंग करने पर स्किन में कालापन आ जाता है।
-बाजार में मिलने वाले डिओडरंट और परफ्यूम में भी कई ऐसे तत्व होते हैं, जो स्किन पर बुरा असर डालते हैं।
-एकेनथोसिस निग्रीकेंस नामक त्वचा से जुड़ी समस्या के कारण भी अंडरआर्म काले पड़ने लगते हैं। इस अवस्था में शरीर पर काले निशान बनने लगते हैं।
-ज्यादा पसीना निकलने से अंडरआर्म की स्किन पर बैक्टीरिआ जन्म लेते हैं। इस कारण उस हिस्से का पिग्मेंटेशन होने लगता है।

अंडरआर्म के कालेपन को हटाने के लिए कैसे करें बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
1. बेकिंग सोडा स्क्रब- अगर आप अपने अंडरआर्म के डार्क स्किन को चमकीला बनाना चाहते हैं, तो आपको नियमित रूप से उस हिस्से का स्क्रब करना होगा। इसके लिए आप बेकिंग सोडा लें और उसमें पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट का इस्तेमाल अपने अंडरआर्म का स्क्रब करने के लिए करें। इससे अंडरआर्म में जमा हुए डेड स्किन सेल्स हट जाएंगें, जो कि कालेपन का सबसे बड़ा कारण होता है।
2. बेकिंग सोडा पैक- इसके लिए आपको बेसन में नींबू का रस, हल्दी, हल्का सा ब्लिचिंग पाउडर और दही मिला कर पेस्ट तैयार करना होगा। पहले आप इस पेस्ट को लगा कर अच्छे से रगड़े और फिर इसे करीब 20 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद आप बिना साबुन के इसे ठंडे पानी से धे लें। इसके बाद आप डिओडरंट की जगह अंडरआर्म में बेकिंग सोडा लगाएं। कुछ ही दिनों में आपको असर दिखने लगेगा।
3. बेकिंग सोडा डिओ: अंडरआर्म में डिओडरंट की जगह सीधे बेकिंग सोडा या फिटकरी लगाएं। यह उस हिस्से में मौजूद अतिरिक्त नमी को सोख लेता है, जिससे दुर्गंध भी नहीं आती है।
4. बेकिंग सोडा क्लेंजर- बेकिंग सोडा और सिरका को मिलाकर आप अपना खुद का व्हाइटनिंग मास्क तैयार कर सकते हैं। इस पेस्ट को बनाने के लिए आप सफेद सिरके या सेब का सिरके लें और दिन में दो बार लगाएं। सिरको को बेकिंग सोडा में मिलाते समय बुलबुले से आप बिल्कुल भी परेशान न हों। इस पेस्ट को आप नहाने के बाद नियमित रूप से लगा सकते हैं। सिरके के स्थान पर आप बेकिंग सोडा के साथ नींबू का रस भी मिला सकते हैं। साधारण तरीके से इसे लगाएं और जब यह सूख जाए तो इसे धो लें।
इस बाद का ध्यान रखें कि ऊपर बताए गए तरीके तभी कारगर होंगे, जब आप इसे नियमित प्रयोग में लाएंगे। और हां, रातों-रात किसी आश्चर्यजनक परिणाम की उम्मीद बिल्कुल भी न करें। साथ ही रेजर और क्रीम के इस्तेमाल से बचें, क्योंकि यह अंडरआर्म में कालेपन की सबसे अहम वजह है। बालों को हटाने के लिए आप वैक्स की मदद लें। और सबसे अहम बात कि अंडरआर्म के कालेपन को हटाने के लिए धैर्य बिल्कुल भी न खोएं।



Click it and Unblock the Notifications
