Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
शेविंग के बाद की खुजली को कैसे मिटाएं
अनचाहे बालों को यदि आप रेजर से साफ करते या करती हैं तो, उसके बाद का परिणाम तो आप जानते ही होंगे। शेविंग एक बहुत ही सस्ता और आसान तरीका है जिससे आप अनचाहे बालों से मुक्ती पा सकते हैं। हांलाकि शेविंग करने से कई तरह की स्किन प्रॉब्लम हो जाती है। रेज़र से जलन, घाव, खुजली आदि शेविंग करने के परिणाम होते हैं। भले ही आप शेविंग के बाद क्रीम, आफ्टर शेव या आइस क्यूब लगा लें तब भी खुजली से छुटकारा नहीं मिलती। इसलिये आज हम आपको शेविंग के बाद की खुजली को मिटाने के तरीके बता रहे हैं।
यहां देखिये उपाय-

1. रोज नहाते वक्त अपनी त्वचा को स्क्रब किया करें, इससे डेड स्किन निकल जाती है जिससे बाद में शेविंग करने से खुजली नहीं होती।
2. खुजली दूर करने के लिये अपने रेज़र को समय समय पर बदलते रहें। इससे साफ-सफाई बनी रहेगी और खुजली भी नहीं होगी।
3. यदि आपने दाढी बनाई है तो शेव करने के बाद उस जगह को बरफ से रगड़ दीजिये। यदि आपने अपने हाथ-पैर या बिकनी लाइन शेव की है तो ठंडे पानी से नहाइये। ऐसा करने से घाव और रेजर बर्न नहीं होगा।
4. शेविंग से कुछ दिनों का ब्रेक लें। रोज रोज शेविंक करने से खुजली होती है।
5. हमेशा त्वचा को नम बनाएं रखे। यदि स्किन रूखी होगी तो उस पर खुजली होगी, तो शेविंग के बाद हमेशा क्रीम या लोशन जरुर लगाएं।
6. गरम पानी से बचें क्योंकि गरम पानी से नहाने पर स्किन की सारी नमी छिन जाती है। गरम पानी की जगह हल्का गुनगुना पानी प्रयोग करें।
7. अपनी स्किन पर एलोवेरा जेल से मसाज करें। इसे लगाने से त्वचा पर रेजर बर्न और खुजली नहीं होगी।
8. त्वचा पर शेविंग तभी करें जब वह पूरी तरह से पानी से भीग चुकी हो। इससे त्वचा हाइड्रेट हो जाएगी और सूखेगी नहीं।
9. शेविंग के बाद बिना सनस्क्रीन लगाए तेज धूप में ना जाएं।



Click it and Unblock the Notifications
