Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कब करवानी चाहिये आपको बॉडी पॉलिशिंग?
जब आपको लगे कि आपकी त्वचा दो रंग की हो चुकी है, यानी की कपड़ों के अदंर साफ और कपड़ों के बाहर बेदाग तो, आपको बॉडी पॉलिशिंग की आवश्यकता है। आपने सुना होगा कि ब्राइडल पैकेज के साथ एक बॉडी पॉलिशिंग का भी आप्शन आता है। तभी तो आपने देखा होगा कि दुल्हन की त्वचा कितनी चमकदार होती है।
आप बॉडी पॉलिशिंग को घर पर भी कर सकती हैं और पार्लर पर भी करवा सकती हैं। बॉडी पॉलिशिंग करवाने से शरीर की डेड स्किन हट जाती है। अगर आप स्ट्रेस में हैं तो इससे आपको रिलैक्स मिलेगा, पूरी बॉडी की रंगत एक जैसी हो जाती है, शरीर साफ हो जाता है और चमकने लगता है। आपको पता होना चाहिये कि बॉडी पॉलिशिंग कब करवानी चाहिये, आइये जानते हैं इसके बारे में-
कब करवानी चाहिये आपको बॉडी पॉलिशिंग?
1. शरीर की टैनिंग हटाने के लिये- अगर आप बीच पर गई हों और वहां से आपको सन टैनिंग हो गई तो आप पार्लर या घर पर बॉडी पॉलिशिंग करवा सकती हैं। बॉडी पॉलिंशिग शरीर के पीठ, पेट और जांघो पर की जाती है।
2. पीठ के मुंहासों को हटाने के लिये - पीठ पर एक्ने के दाग को हटाना काफी परेशानी भरा होता है। मुंहसों के दाग, काले धब्बे, झाइयों आदि को पीठ पर से हटाने के लिये स्किन लाइटनिंग बॉडी मसाज करवाएं, इससे बहुत लाभ होगा।
3. शादी के लिये- शादी में आपका पूरा शरीर एक जैसा समान्य रंग वाला दिखना चाहिये। कई लड़कियों की त्वचा पर धब्बे, रंग में भिन्नता आदि होती है। इसलिये तो हर ब्राइडल पैकेज में बॉडी पॉलिशिंग शामिल होता है।
4. चिकन पॉक्स के दाग को हटाने के लिये- चिकन पॉक्स के दाग को हटाने के लिये आपको बॉडी पॉलिशिंग करवानी चाहिये। यह तभी करवाना चाहिये जब आप पूरी तरह से स्वस्थ्य हो जाएं।
5. तुरंत वजन में कमी आने के बाद- अगर पहले आपका वजन ज्यादा था और अब कम हो गया है तो, त्वचा लटक गई होगी और वह काली पड़ गई होगी। तो अगर आपने वजन कम किया हो तो बॉडी पॉलिशिंग के लिये जाइये।
6. प्रेगनेंसी के बाद- बच्चे को जन्म देने के बाद शरीर कई कठोर चीजों से गुजरता है। प्रेगनेंसी के बाद शरीर को पहले जैसा बनाने के लिये उसे बॉडी पॉलिशिंग की जरुरत होती है।



Click it and Unblock the Notifications
