Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
पैरों के लिये तरह-तरह के पेडीक्योर
सुंदर स्त्री वही होती है जिसके पैर सबसे खूबसूरत होते हैं। ज्यादातर महिलाएं अपने पैरों पर कम और चेहरे को सुंदर बनाने में ज्यादा ध्यान देती हैं। कई सोचती हैं कि ब्यूटी पार्लर में पेडीक्योर करवाने से पैसे खर्च होते हैं और यह बेकार का दिखावा भी है। हो सकता है कि आप इसे न करवाएं लेकिन यह हर महिला के लिये करवाना आवश्यक है। आज कल तो कई तरह के पेडीक्योर मार्केट में उपलब्ध है। साथ ही इन्हें करवाने के लिये तरह तरह की सामग्रियां भी इस्तमाल में लाई जाती है।
अगर आपको काले पड़ चुके पैरों को गोरा करना है तो इसके लिये एंटी टैन पेडीक्योर करवाएं, इससे आपके पैरों का रंग गोरा हो जाएगा। अगर आपके पैरों में बहुत दर्द रहता है तो आप हॉट स्टोन पेडीक्योर करवा सकती हैं। और अगर आपको साफ-सुथरे पैर चाहिये तो आप नार्मल पेडीक्योर करवा सकती हैं। यहां पर कुछ अलग-अलग तरह के पेडीक्योर दिये हुए हैं जो कि आज कल फुट स्पा में मौजूद हैं।

हॉट वॉटर पेडीक्योर
गरम पानी में पैर डाल कर बैठना बहुत ही कष्ट निवारक लगता है। इससे न केवल पैर साफ होते हैं बल्कि पैर मुलायम भी हो जाते हैं।

फ्रेंच पेडीक्योर
इसमें आपके पैर साफ, मसाज और मॉइस्ट किये जाएंगे। उसके बाद आपके पैरों के नाखूनों को काट कर सेट किया जाएगा और सफेद रंग की नेलपॉलिश लगाइ जाएगी।

फिश पेडीक्योर
इस पेडिक्योर में आपके पैरों को पानी में डाल दिया जाएगा जिसके साथ छोटी-छोटी मछलियां भी होंगी। यह मछलियां आपके पैरों की डेड स्किन को खाएंगी और आपके पैर चमक उठेगें।

फूलों वाला पेडीक्योर
इसमें पैरों को फूलों से भरे पानी में डाल कर उसकी सफाई की जाती है। फूलों की खुशबू आपके तन मन को महका देती है और पैर मुलायम बनते हैं।

अरोमाथैरेपी पेडीक्योर
इस तरह के पेडिक्योर में आपके पैरों को खुशबूदार तेल और बाथ सॉल्ट स्क्रब किया जाएगा। इससे पैरों में नमी आएगी और पैर खूबसूरत बनेगें।

वाइन पेडीक्योर
त्वचा पर वाइन का बहुत ही अच्छा असर पड़ता है। यह झुर्रियों को मिटाता है इसलिये वाइन फेशियल महिलाओं में खास है। पैरों को वाइन में डाल कर रखने से उनकी झुर्रियां मिटती हैं।

हॉट स्टोन पेडीक्योर
अगर पैरों में दर्द है तो यह पेडिक्योग बहुत उपयोगी है। गरम पत्थरों पर पैर रखने से पैरों की मासपेशियों को बहुत आराम मिलता है।

एंटी टैन पेडीक्योर
जब पैर टैन हो जाते हैं तो वे बहुत ही खराब लगने लगते हैं। इस पेडिक्योर को करवाने से पैरों का रंग निखरता है और वे साफ बन जाते हैं।

फूर स्पा
यह पेडिक्योर पैरों को आराम देने के साथ साथ तनाव भी दूर करता है। इसमें आपको एक फुट मसाज भी दिया जाएगा।

पैराफिन पेडीक्योर
सौंदर्य सामग्री में पैराफिन वैक्स का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। इससे पैरों की गंदगी साफ की जाती है और पैरों में नमी पहुंचाई जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
