Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ऐसे करें सर्दियों में सिर से पैर तक की देखभाल
सर्दियों में त्वचा का बुरा हाल हो जाता है। यदि बात चेहरे की ही तो गनीमत है पर सर्द हवाओं का असर पूरे शरीर पर देखने को मिलता है। सर्द हवाएं हमारी त्वचा से नमी चुरा कर ले जाती हैं, जिससे त्वचा बिल्कुल ड्राई हो जाती है। अब सर्द हवाओं को तो हम नहीं रोक सकते पर ऐसा कुछ उपाय जरुर कर सकते हैं जिससे त्वचा में नमी बनी रहे।
रूखे बाल, फटे होंठ और एडियां किसी को अच्छी नहीं लगती। इसलिये आज हम आपको सर्दियों में सिर से पैर तक की देखभाल करने के उपाय बाताएंगे, जिससे सर्दियों में भी आपकी त्वचा खिली-खिली रहे। इसके अलावा एक सलाह हम और भी देना चाहेंगे कि जितना हो सके उतना सर्द हवाओं से दूर रहें, क्योंकि यह त्वचा की नमी को छीन लेती हैं।

चेहरा
सर्दियों में त्वचा सबसे ज्यादा खुली रहती है तो ऐसे में उस पर हमेशा क्रीम या मॉइस्चराइजर लगाए रखें। यदि स्किन तैलीय है तो भी केवल माइल्ड फेस वॉश का प्रयोग करें। त्वचा को स्क्रब करती रहें और बाद में सनस्क्रीन भी लगाएं।

आंखें
सर्दियों में आंखें ड्राई हो जाती हैं और उसमें खुजली होने लगती है। ऐसे में हाइड्रेटिंग आई ड्रॉप का प्रयोग करें। इसके साथ ही अंडर आई क्रीम का प्रयोग करें। ठंड हवाओं से बचने के लिये सनगिलास का भी उपयोग करें।

होंठ
सर्दियों में भी अच्छी मात्रा पानी पीने से होंठो में नमी बरकरार रहती है। इसके साथ ही लिप बाम और प्रिटोलियम जेली का भी प्रयोग करें। लिपस्टिक से जितना हो सके दूरी बनाएं क्योंकि यह लिप्स को ड्राई कर देती है। आप चाहें तो घी या बटर लगा कर रात में सो सकती है।

बाल
सर्दियों में बालों को ठीक से नमी नहीं मिल पाती जिससे वे रूखे दिखने लगते हैं। इस दौरान कभी भी हेयर ड्रायर, पर्मिंग तथा रोज़ रोज़ बालों को नहीं धोना चाहिये। ऐसा शैंपू यूज़ करें जिसमें नमी हो साथ ही गरम पानी का भी प्रयोग ना करें। घर से निकलते वक्त हमेशा सिर ढंक कर निकलें। हफ्ते में एक बार सिर में तेल लगाएं।

हाथ और पैर
यदि स्किन को नम रखना है तो उसे दो बार तेल या लोशन से नम करें। इसके अलावा अंदर से नमी लाने के लिये खूब सारी हरी सब्जियां और फल खाएं। ऑलिव ऑयल और बादाम का तेल सबसे अच्छा माना जाता है।

पांव
एडियों को फटने से बचाने के लिये उन्हें हमेशा नम रखें। रात को सोने से पहले उन पर क्रीम या तेल लगाएं और मोजे पहन कर सोएं। हफ्ते में एक दिन उन्हें गरम पानी में डाल कर स्क्रब करें।



Click it and Unblock the Notifications
