Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
अखरोट तेल के 10 कमाल के लाभ
हम सभी जानते है कि अखरोट में ओमेगा - 3 फैटी एसिड काफी अच्छी मात्रा में होता है। प्राचीन काल से ही अखरोट को स्वास्थ्य लाभ के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अखरोट में कई ऐसे गुण होते है जो त्वचा, बालों और दिल के लिए लाभकारी होता है। मानव शरीर के लिए अखरोट का तेल सबसे लाभकारी होता है। आपकी यौन उत्तेजना को बढ़ाने के लिए 8 आवश्यक तेल
अखरोट तेल के 10 कमाल के लाभ निम्म प्रकार हैं :

1) झुर्रियों को दूर भगाएं :
अखरोट का तेल, चेहरे की झुर्रियों को दूर भगाता है, इसे नियमित सेवन या उपयोग से चेहरे पर पड़ने वाली फाइनल लाइन्स और झुर्रियां दूर हो जाती है।

2) संक्रमण का उपचार :
कई बार लोगों को स्कीन पर भयानक तरीके का फंगल इंफेक्शन हो जाता है जो असहाय बना देता है। अगर ऐसा इंफेक्शन हो गया हो, तो अखरोट का तेल लाभकारी होता है।

3) सोराईसिस में राहत :
सोराईसिस जैसी बीमारी होने पर अखरोट का तेल लाभ प्रदान करता है। इसे लगाने से सोराईसिस की बीमारी दूर हो जाती है और चकत्ते भी दूर हो जाते है। इसे आप साधारण तौर पर लगा सकते है या इसे नहाने से पहले मालिश कर लें।

4) बेहतरीन एंटी - ऑक्सीडेंट :
अखरोट के तेल में काफी ज्यादा मात्रा में एंटी - ऑक्सीडेंट होता है जो शरीर को कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। इसे लगाने से त्वचा में कसाव आता है।

5) बालों को झड़ने से रोके :
अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झडने लगे हों, और किसी भी प्रकार के उपचार से लाभ न मिल रहा हों, तो अखरोट का ऑयल लगा लें। इसे लगाने से बालों का झड़ना बंद हो जाएगा। इसमें ओमेगा - 3 होता है जो बालों को मजबूत बनाता है और उनहे टूटने से रोकता है।

6) रूसी दूर करें :
बालों में बहुत ज्यादा रूसी होने पर अखरोट तेल को बालों की जड़ों तक लगाएं और मसाज करें। इसे लगाने के दो घंटे बाद धो लें। इससे बालों से रूसी दूर हो जाएगी और बालों को काफी लाभ मिलेगा।

7) बालों को लम्बा करें :
अखरोट के तेल में काफी मात्रा में पौटेशियम होता है जो कोशिकाओं को मजबूत बनाता है और उनके विकास में सहयोग प्रदान करता है।

8) ह्दय सम्बंधी रोगों को दूर करता है :
अखरोट तेल में कोलेस्ट्रॉल ज्यादा नहीं होता है, इसलिये इसके सेवन से ह्दय सम्बधी बीमारियां नहीं होती है। आपको भी अपनी डाईट में अखरोट के तेल का इस्तेमाल करना चाहिये।

9) रक्त कोशिकाओं की क्रिया को बढ़ाता है :
अखरोट का तेल, रक्त कोशिकाओं की क्रिया को बढ़ाता है और बॉडी को बूस्टअप करता है। आप घर पर आसानी से वॉलनट ऑयल से ढ़ेर सारी रेसिपी बना सकते है, जो स्वादिष्ट के साथ - साथ स्वास्थ्यवर्धक भी होती है।

10) तोंद कम करता है :
जिन लोगों केा टमी फैट की प्रॉब्लम होती है, वह अखरोट के तेल का सेवन करना शुरू कर दें, यह मंहगा होता है लेकिन लाभदायक होता है। इसे सलाद पर भी डालकर खाया जा सकता है जो बॉडी को फिट रखता है।



Click it and Unblock the Notifications
