Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
ऐसे सौंदर्य प्रसाधन जिसे आजमा कर पुरुष भी बन सकते हैं सुंदर
अगर आपकी कोई गर्लफ्रेंड है और वह खुद को बहुत मेंटेन रखती है, तो आप भी उससे काफी फायदा उठा सकते हैं। कैसे? यह बहुत आसान काम है। आज कल ना केवल लड़कियां ही अपने साज-सज्जा का ख्याल रखती हैं
बल्कि पुरुष भी खुद को मेंटेन दिखाने से पीछे नहीं हटते। आखिर पुरुष खुद को क्यूं ना मेंटेन करें, वह भी तो समाज के सामने उठते-बैठते हैं।
पुरूषों में झुलसी त्वचा को सही करने के घरेलू उपाय
मगर ऐसे बहुत से पुरुष हैं, जो अपने लुक को मेंटेन करने पर बिल्कुल भ विश्वास नहीं करते। या फिर सीधा बोलें तो उन्हें पता ही नहीं होता कि खुद को सुंदर दिखाने के लिये उन्हें किस प्रकार की चीजों की आवश्यकता है।
आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे और बताएंगे कि आप खुद को मेंटेन करने के लिये अपनी गर्लफ्रेंड के पर्स से ऐसी कौन सी चीजें चुरा सकते हैं, जो आपका लुक एक दम से बदल देगी। आइये देखते हैं।

शैंपू
महिलाएं अपने बालो को ले कर काफी चिंतित दिखती हैं, लेकिन पुरुषों को भी अपने बालों का अच्छे से ख्याल रखना चाहिये। शैंपू एक ऐसी काम की चीज है जो पुरुषों को अपनी गर्लफ्रेंड से चुरा लेनी चाहिये।

कंडीशनर
अधिकतर पुरुषों को कंडीशनर के उपयोग के बारे में ज्यादा नहीं मालूम होता। एक बार अपनी गर्लफ्रेड का कंडीशनर जरुर ट्राई करें और फिर देखें कि यह कितना उपयोगी है।

स्क्रब
क्या कभी सोंच है कि आपकी गर्लफ्रेंड की त्वचा इतनी मुलायम क्यूं है? ऐसा इसलिये क्योंकि वह स्क्रब का प्रयोग करती हैं। अब आप भी स्क्रब प्रयोग कर के अपनी त्वचा को चमका सकते हैं।

लिप बॉम
ऐसा नहीं है कि केवल महिलाओं के ही होंठ फटते हैं, बल्कि पुरुषों के भी होंठ बडे़ ही बुरी तरह से फटते हैं। इसलिये आपको भी होठों पर लिप बाम का प्रयोग करना चाहिये।

क्लींजर
चेहरे से गंदगी साफ करने के लिये आपको क्लींजर का प्रयोग करना चाहिये।

सनस्क्रीन
गर्मियों में ना केवल महिलाओं की त्वचा पर सनटैनिंग होती है बल्कि पुरुषों की व्वचा पर भी सनटैनिंग हो जाती है। इसलिये आपको एक अच्छा सनटैन लोशन प्रयोग करना चाहिये।

फेस वॉश
पुरूष बडे़ ही फिक्रमंद होते हैं और चेहरे को धोने पर यकीन नहीं रखते लेकिन पसीना, धूल मिट्टी और प्रदूषण को अगर साफ नहीं किया गया तो त्वचा पूरी खराब हो जाएगी। इसलिये अगर आपकी गर्लफ्रेंड के पर्स में फेस वॉश रखा है तो उसे चुपके से निकाल लीजिये।

ब्लैकहेड रिमूवल स्ट्रिप्स
अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड का बैग ठीक से देखें तो आपको उसमें एक ब्लैकहेड रिमूवल स्ट्रिप जरुर मिलेगा। उसे लीजिये और प्रयोग कीजिये।

मॉइस्चाराइजर
चेहरे पर नमी देने के लिये मॉइस्चराइजर लगाना चाहिये। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है।

पेडीक्योर और मेनीक्यूर किट
अगर आप अपने पैर और हाथों को खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो उसे पेडिक्योर और मेनीक्योार किट से आकर्षक बनाइये।



Click it and Unblock the Notifications
