Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
अंडरआर्म की टैनिंग हटाने के असरदार तरीके
आज कल सूरज की धूप पूरे शरीर का रंगा गोरे से काला कर देती है। इस दौरान अगर आप स्लीवलेस कुर्तियां या टॉप पहनती हैं, तो आपके अंडरआर्म में टैनिंग होने की संभावना बढ़ जाती है। अंडर आर्म का कालापन देखने में बहुत ही बदसूरत होता है और यह दूसरों पर बुरा प्रभाव छोड़ता है। मगर कुछ ऐसे घरेलू तरीके हैं, जिनकी सहायता से आप अपने अंडर आर्म की टैनिंग से निजात पा सकती हैं।
अगर घर पर नींबू, शहद या आलू वगैरह है तो, आपकी किस्मत अच्छी साबित हो सकती है। इन सामग्रियों की सहायता से आप अपने अंडर आर्म के कालेपन से छुटकारा पा सकती हैं। आइये जानते हैं कैसे । कैसे साफ करें अपने अंडरआर्म को

शहद और नींबू
नींबू को काट कर उसे निचोड़ लें और फिर उसके छिलके में अंदर की ओर शहद की कुछ बूंद डालें। अब इससे अपने अंडरआर्म को हल्के हाथों से रगडे़। इसे महीने भर तक प्रयोग करने से आपके अंडरआर्म का कालापन निकल जाएगा।

आलू
आलू के टुकडे़ को जब त्वचा पर रगड़ा जाएगा तो अंडरआर्म का कालापन दूर हो जाएगा।

एलोवेरा
अगर घर पर एलोवेरा का पेड़ हो तो आप उसके जैल को अंडरआर्म पर रोजाना लगा सकती हैं। इससे अंडरआर्म का कालापन दूर हो जाएगा।

हल्दी और दूध
हल्दी त्वचा के लिये बहुत ही अच्छी मानी जाती है। यह त्वचा का रंग साफ करने के लिये जानी जाती है। दूध और हल्की का पेस्ट अंडरआर्म के कालेपन को दूर कर सकता है। इसे हफ्ते में एक बार लगाएं और इसका जादू देखें।

गुलाब जल और नींबू
नींबू एक ब्लीचिंग एजेंट है इसलिये इसे सीधे प्रयोग करने से बचना चाहिये। आप रोज वॉटर और नींबू के रस को एक साथ मिक्स कर के टैनिंग वाली जगह पर लगा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
