Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मेकअप हटाने के 6 घरेलू तरीके
मेकअप निकालने के घरेलू उपाय बहुत लाभदायक होते हैं। महिलाओं को कॉस्मेटिक मेकअप के बाद घरेलू तरीकों से इसे निकालना उनकी त्वचा के लिए अच्छा होता है, क्योंकि इससे त्वचा में कसाव बना रहता है और यह पूरी तरह सुरक्षित होता है। इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। कॉस्मेटिक मेकअप हटाने वाले प्रोडक्ट में भारी मात्रा में कैमिकल मिले होते है तो त्वचा की नरमी छीन सकते है।
Deal of the day: Health Products Get 60% OFF hurry!
घर पर मेकअप निकालना अच्छा और सस्ता उपाय है। इस पर आपको ज्यादा समय भी नहीं देना होता है। आपको सिर्फ पानी से अपना चेहरा धो लेना चाहिए। इसके बाद, निम्म घरेलू उपायों से मेकअप को निकालें:
टिकाऊ मेकअप पाने के लिए 9 टिप्स

जैतून का तेल
यह एक अच्छा तेल होता है जिसकी सहायता से चेहरे से आसानी से मेकअप निकाला जा सकता है। इसे एक कॉटन बॉल में लें और इसकी सहायता से फाउंडेशन या लिपिस्टक छुडाएं। मेकअप हटाने के लिए कभी भी नारियल का तेल या कोई भी कुकिंग ऑयल का इस्तेमाल कतई न करें।

खीरे का जूस
एक कच्चे खीरे को घिसे, उसे निचोड़े और उसके रस से आप चेहरे को गीला कर लें और एक कॉटन बॉल को उसमें भिगोकर मेकअप को हटा लें।

दही
दही घर में सबसे आसानी से मिलने वाली वस्तु है। आप इसे हथेली पर थोड़ी सी मात्रा में रखें। उसके बाद अच्छी तरह उंगली से घिस लें और चेहरे पर लगा लें। पूरे चेहरे पर दही को मल लें और फिर रूई से पोंछ लें। सारा मेकअप अच्छी तरह त्व्चा की नरमी बरकरार रखते हुए निकल जाएगा।

मलाई
मलाई से भी काफी अच्छी तरह मेकअप निकल जाता है लेकिन जिन लोगों की त्वचा बहुत ऑयली है, उन लोगों को मलाई का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आपकी त्वचा सामान्य है तो मलाई का इस्तेमाल भी दही की तरह करें।

कॉस्टर ऑयल
एक कॉटन बॉल लें, उसे कॉस्टर ऑयल में डुबो लें और पूरे चेहरे पर एप्प्लाई करें। इससे आपके चेहरे का सारा मेकअप निकल जाएगा।

टमाटर
हां, आप सही पढ़ रहे हैं, टमाटर मेकअप निकालने के लिए काफी कारगर उपाय है। इसे आप छिलें, बीच निकाल कर प्यूरी बनाकर चेहरे पर लेप लगाकार मसल लें। इससे किसी भी प्रकार का फाउंडेशन या क्रीम अच्छी तरह निकल जाता है। यह छ: तरीके मेकअप हटाने के सबसे अच्छे घरेलू उपाय है।



Click it and Unblock the Notifications
