Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
नाखूनों को टूटने से बचाने के लिए सात टिप्स
हर फीमेल चाहती है कि उसके हाथों के नाखून बहुत सुंदर और लम्बे हों, लेकिन घरेलू कामकाज के चलते कई बार नाखून चटक जाते है और टूट जाते है। इस आर्टिकल में कई ऐसे टिप्स बताएं जा रहे हैं जिन पर अगर ध्यान दिया जाएं तो नाखूनों के टूटने और चटकने की समस्या से निजात पाया जा सकता है। सुंदर नाखूनों के लिए टिप्स निम्म प्रकार हैं :
टिप्स : 1 - एक ही ओर से फाइल करें :
नाखूनों को टूटने से बचाने के लिए हमेशा ध्यान रखें कि उन्हे दांतों से न काटे और हमेशा फाइल करें। फाइल भी हमेशा एक ही दिशा में करें। दोनों ओर से नाखूनों को फाइल न करें, इससे नाखून टूटने का खतरा बढ़ता है और वह स्वस्थ भी नहीं रहते है। इससे हाथ और पैर बन जाएंगे सुंदर...

टिप्स : 2 - सही तरीके से नाखूनों को पेंट करें :
अगर आप नाखून को सुंदर बनाना चाहती है तो उन पर सही तरीके से नेलपेंट करें। ब्रश को एक ही डायरेक्शन में चलाएं और सही रंग और ब्रांड का चुनाव करें। नेलपॉलिश लगाने के सही तरीके को जानें। नाखूनों को बाहरी वातावरण के नुकसान से बचाएं। डिटेर्जेंट आदि काफी नुकसानदायक होता है।
टिप्स : 3 - गीला होने से बचाएं :
अगर आप अपने नाखून सुंदर और स्वस्थ बनाना चाहती है उन्हे ज्यादा गीला न होने दें। बिना वजह पानी में हाथों को न भीगने दें। पानी में ज्यादा भीगने से नाखून नम हो जाते है और टूट जाते है। इसलिए बेहतर होगा कि कम से कम और जरूरत पड़ने पर ही हाथों को भीगने दें और उन्हे सही से मॉश्चर करें।
टिप्स : 4 - नाखूनों को नियमित कंडीशन करें :
जिस प्रकार आप अपने चेहरे और बालों को कंडीशन करती है उसी प्रकार से नाखूनों को भी कंडीशन करें। नाखूनों को कंडीशन न करने से वह रूखे-सूखे हो जाते है और चटकने लगते है। हर दिन खाली समय मिलने पर नाखूनों पर क्रीम लगाकर उन पर अच्छे से मसाज करें। इससे नाखूनों को नमी मिलेगी और उनका टेक्सचर भी सुधरेगा।
टिप्स : 5 - अच्छी क्वालिटी का क्लीपर इस्तेमाल करें :
नाखून के लिए अच्छी क्वालिटी के क्लीपर का इस्तेमाल करना चाहिये, इससे नाखून खराब नहीं होते है और मजबूत बने रहते है। अच्छे क्लीपर के इस्तेमाल से नाखूनों का सही आकार भी आ जाता है।
टिप्स : 6 - नाखूनों को टूल के रूप में इस्तेमाल न करें :
कभी भी नाखूनों को टूल के रूप में इस्तेमाल न करें। कुछ फीमेल नाखूनों से डिब्बे को खोलने लगती है, ऐसा करने से नाखून कमजोर पड़ जाते है और टूटने लगते है।
टिप्स : 7 - भिगाएं नहीं :
कई फीमेल नाखूनों से नेलपॉलिश छुड़ाने के लिए नेलपॉलिश रिमूवर को कॉटन में लेकर नाखूनों पर लगाकर रख देती है जिससे उनमें ज्यादा नमी आ जाती है और वह भीग जाते है, इस नाखून काफी कमजोर भी पड़ जाते है। इसके लिए जरूरी है कि उन पर अच्छी क्वालिटी के नेलपॉलिश रिमूवर का इस्तेमाल किया जाएं और नाखूनों को कमजोर होने से बचाया जाएं।



Click it and Unblock the Notifications
