Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान
फंगस से पैरों की ऐसे करें रक्षा

लम्बी गर्मियों के बाद मानसून आने वाला है, मानसून वैसे तो ख़ुशी लाता है पर हर मौसम के अपने फायदे और नुकसान भी हैं। बारिश के मौसम के आने की ख़ुशी में हम इतने लापरवाह हो जाते हैं कि हम अपना ही ध्यान नहीं रखते हैं। लंबे समय तक पानी में भीगना, और पानी में रहने से सबसे ज्यादा नुकसान हमारे पैरों को होता है।
वैसे तो हम अपने पूरे शरीर का बहुत ख्याल रखते हैं, पर बारिश के मौसम में शरीर के अन्य भाग से ज्यादा ख्याल हमें अपने पैरों का रखना चाहिए। अगर यह ज्यादा देर तक गीले रहेंगें और इन्हें अच्छे से पोछा ना जाए और इनकी सफाई ना की जाये तो इनमें फंगस या फफूंद से इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।
और अगर समय रहते इसका इलाज ना किया जाये तो पैरों के नाखूनों में सूजन और दर्द भी होने लगता है। तो आइये जाने कुछ घरेलू नुस्ख़े जो आपको अपने पैरों का ख्याल रखने में मदद करेंगे। पुरुषों के फुट केयर टिप्स

सिरका
पैरों को फंगस से बचाने के लिए सबसे अच्छा और सबसे सस्ता तरीका है सिरका। यह पैरों में जमी गंदगी को अच्छे से साफ कर उन्हें किसी भी तरह के संक्रमण से बचाता है। आपको 50 प्रतिशत सिरका में 50 प्रतिशत पानी मिला लें फिर उसमें 30 मिनट तक पैरों को उसमें डेल रखें, फिर अच्छे से पैरों को साफ़ कर क्रीम लगा लें।

विक्स वेपर रब
पैरों के नाखूनों के संक्रमण को ख़त्म करने का सबसे सरल और आसान तरीका है विक्स वेपर रब और इससे बहुत जल्दी आराम मिलता है। इस आप दिन में दो बार लगा सकते हैं।

नमक के पानी का इस्तेमाल करें
पैरों में किसी भी प्रकार का संक्रमण है तो उसे छुटकारा पाने के लिए नमक के पानी का इस्तेमाल करें। यह सबसे अच्छा एंटीसेप्टिक है। एक तब पानी में दो बड़े चम्मच नमक दाल दें, फिर उसमें 4 से 5 अपने पैर रखें। इसे रोज़ करे जब तक संक्रमण ठीक ना हो जाये।

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा पी एच को को बैलेंस करने में मदद करता है, जिस की वजह से फंगस पैरों में नहीं होता है। आप इसका पेस्ट बना कर भी लगा सकते हैं। या फिर अपने जूतों में छिड़क सकते हैं, इससे जूतों से होने वाली फंगस से बचा जा सकता है।

हल्दी
हल्दी और पानी को 1:3 के भाग में मिला लें, फिर रुई से इसे अपने संक्रमित पैर के नाखूनों में लगाए। इसे दिन में तीन बार लगाये इससे फंगस जल्दी ठीक होगा।

नीम का तेल
एंटीफंगल होने की वजह से नीम का तेल फंगस को जल्दी ठीक और बढ़ने से रोकता है। इसे आप नाखूनों और उसके आस पास की जगह पर मालिश कर सकते हैं।

नारियल का तेल
नारियल का तेल त्वचा को किसी भी प्रकार की होने वाली बीमारी से बचता है। इस तेल को फंगस की जगह पर लगाने से उससे होने वाले दर्द से आराम मिलता है साथ ही फंगस को बढ़ने से भी रोकता है।



Click it and Unblock the Notifications
