Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
तो क्या अनुष्का ने भी करवा ली लिप सर्जरी
अनुष्का शर्मा जब से फिल्म इंडस्ट्री में आई है, तभी से अपने उपर एक्सपेरिमेंट पर एक्सपेरिमेंट किये जा रही हैं। फिल्म रब ने बना दी जोडी में उनका वजन काफी ज्यादा था पर जब तक है जान तक उन्होनें अपना फिगर माइनर जीरो कर लिया। यानी कहें तो बेगम करीना तक को मात दे डाली।
आज कल बॉलीवुड की काफी सारी एक्ट्रेस खुद को खूबसूरत और स्लिम दिखाने के लिये जबरदस्त महनत कर रही हैं। अभी हाल ही में परीनिती चोपड़ा ने भी अपनी मूवी हंसी तो फसी के रोल के लिये एक महीने में आठ किलो वजन कम किया। हंसीनाओं की बरबाद प्लास्टिक सर्जरी

बॉलीवुड का ट्रेंड देखते हुए अनुष्का ने अपना वजन तो काफी पहले से ही कम कर लिया था पर इस बार बात कुछ और है। कुछ दिन पहले कॉफी विद करण के चैट शो पर अनुष्का आई, जिनको देखते ही साफ पता चल रहा था कि उन्होने भी अपने होठों को उभारने के लिये लिप सर्जरी करवा ली है। हांलाकी मजे की बात यह है कि अनुष्का ने इस बात से साफ इंकार कर दिया और बोला कि उनके लिप्स को केवल शेप दिया गया है जो उनके आने वाली फिल्म की डिमांड है।
अनुष्का ने बताया कि उन्हें टेंपरेरी लिप इनहैंसिंग के जरिये यह लुक दिया गया है, जिससे उनके लिप्स थोडे उभरे हु दिख रहे हैं। वह कभी भी किसी को यह अननेचुरल बदलाव या फिर प्लास्टिक सर्जरी करवाने की सलाह नहीं देगीं क्योंकि यह बहुत ही खतरनाक होता है।
अगर आप भी कॉस्मैटिक सर्जरी करवाने की सोंच रही हैं तो कुछ सावधानियां अवश्य रखें।



Click it and Unblock the Notifications
