Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
अंगूर के रस से निखारिये अपनी सुंदरता
अंगूर का इस्तेमाल सिर्फ शराब बनाने में ही नहीं किया जाता है। यह स्वास्थ को लाभ पहुंचाने के साथ—साथ आपको खूबसूरत दिखाने में भी मदद करता है। यह रेसवेराट्रोल का बेहतरीन स्रोत है जो कि अल्जाइमर की बीमारी को ठीक करता है। साथ ही यह कोलेस्टेरोल और यूरिक एसिड को भी कम करता है, जो दिल के लिए फायदेमंद होता है।
अंगूर विटामिन, पोटैशियम, कैल्सियम, आइरन सहित कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है, जिससे स्वास्थ और त्वचा अच्छी बनी रहती है। अगर आप अंगूर का रस पीते हैं तो आप सर्दी, जुकाम और फ्लू से बेहतर तरह से छुटकारा पा सकते हैं।
जानिये अंगूर खाने के फायदे

क्लेंजिंग मास्क
चेहरे पर अंगूर का मास्क लगाने से चेहरा साफ और चमकदार दिखेगा। यह ड्राई, नार्मल और सेंसेटिव हर तरह की स्किन के लिए अनुकूल होता है। अंगूर के रस में एंटीआक्सीडेंट पाया जाता है। यह स्किन की गंदगी को दूर करता है, प्लेटलेट्स को बढ़ाता है और त्वचा को साफ और तरोताजा रखता है।

सनबर्न से सुरक्षा
अंगूर के रस में बड़ी मात्रा में फ्लावोन्वाइड पाया जाता है। यह त्वचा को नुकसान पहुंचने और यूवी किरणों से भी बचाता है। साथ ही यह सनबर्न को भी ठीक करता है। अंगूर के रस को लगाने पर यह सनबर्न के लिए प्राकृतिक त्वचा कवच का काम करता है। अगर आपकी त्वचा सूरज की रोशनी के प्रति संवेदनशील है तो आप अंगूर के रस से निजात पा सकते हैं। यानी कि अंगूर का रस सूरज के हानिकारक यूवी विकिरण से त्वचा की सुरक्षा करता है।

त्वचा को निखारे
अंगूर का रस पीने पर खून साफ होने के साथ-साथ ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। अंगूर के रस में बड़ी मात्रा में आइरन पाया जाता है, जिससे खून साफ होता है और त्वचा में निखार आता है। अगर आप नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में अंगूर के रस का सेवन करेंगे तो खून के साफ होने के कारण आपकी त्वचा चमकने लगेगी। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने से त्वचा भी स्वस्थ रहेगी।

एंटी-एजिंग तत्व का करे काम
अंगूर का जूस पीने पर यह एक्सफोलिएशन में मदद करता है। दरअसल जब आप अंगूर के रस को त्वचा पर लगाते हैं तो एक्सफोलिएशन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। यह त्वचा में मौजूद डेड सेल्स को खत्म करता है और झुर्रियों को कम करके त्वचा में प्राकृतिक निखार लाता है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने से त्वचा में लचीलापन भी आता है। इतना ही नहीं, अंगूर का रस त्वचा को प्राकृतिक रूप से नम भी रखता है।

त्वचा को दे नमी
अंगूर के रस से सौंदर्य के नुस्खे को जानना ही काफी नहीं। आपको इसका लाभ उठाने के लिए इस्तेमाल का सही तरीका भी पता होना चाहिए। अपने चेहरे पर एक चम्मच अंगूर का रस लगाएं और इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गर्म पानी से चेहरे को धो लें। अपकी त्वचा में नमी आ जाएगी।

आंखों के लिए अच्छा
क्या आप डार्क सर्किल से परेशान हैं? एक बिना बीच वाला अंगूर काट कर इसे पलकों पर लगाएं। साथ ही आप इसे आंखों के चारों ओर भी लगा सकते हैं। इससे न सिर्फ आंखों के आसपास की त्वचा बेहतर होगी बल्कि डार्क सर्किल की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा।

रूखी त्वचा को बनाए मुलायम
एक चम्मच अंडे की सफेदी और और एक चम्मच अंगूर का रस मिलाकर इसे चेहरे पर लगाएं। चेहरा धोने से पहले इसे करीब 10 मिनट तक छोड़ दें। इससे आपकी त्वचा का रूखापन दूर हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
