Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बजट के अंदर कैसे दिखें ब्यूटीफुल
कई बार पैसों की कमी के कारण लड़कियों को अपनी ब्यूटी और केयर के साथ समझौता करना पड़ता है। अगर आपका बजट कम है और आपके पास खुद पर खर्च करने के लिए पैसों की कमी है तो थोड़ा संभल कर और स्मार्टली काम करने की जरूरत है। यहां कुछ ऐसे ही टिप्स दिए जा रहे है जो कम बजट में ब्यूटी को बनाएं रखने के लिए हैं।
अगर आपको ब्रांडेड कॉस्मेटिक इस्तेमाल करने की आदत है तो जान लें कि यह आपका सबसे बड़ा खर्चा है। कुछ खास तरीकों से आप इन शाहीखर्चों ही आदतों पर लगाम लगा सकती हैं। घरेलू उपाय अपनाइए, अपने खान - पान और जीवन शैली पर विशेष ध्यान दीजिए। इसके कॉस्ट कटिंग करने वाले इन सभी ब्यूटी टिप्स को पढि़ए : -

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
यह एक घरेलू उपयोग में आने वाली सामग्री है जो हर घर की किचेन में जरूर मिलती है। आप इसे फेस क्लींजनर के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं और इसके बाद, चेहरे को शैम्पू से धो लें। इससे चेहरे के धब्बे दूर हो जाएंगे और चमक आएगी।

स्ट्राबेरी से भगाएं चेहरे के दाने
स्ट्राबेरी में सालीसाइलिक बहुत ज्यादा होता है जो चेहरे के दानों को दूर भगाने के लिए लाभकारी होता है। हर दिन स्ट्राबेरी का पेस्ट 15 मिनट तक लगाएं रखने से आपका चेहरा दानोंरहित हो जाएगा।

पौटेटो आई क्रीम
अगर आपकी आंखों के आसपास डार्क सर्कल हो, तो आलू के गोल - गोल चिप्स काटकर उन पर रख लें और थोड़ी देर तक रखा रहने दें, इससे आंखों के आसपास के डार्क सर्कल दूर भाग जाएंगे।

टी क्लींजर
ग्रीन टी, आपकी त्वचा में ताजगी और चमक लाने के लिए सबसे अच्छा उत्पाद होता है। यह सस्ता ब्यूटी प्रोडक्ट है जो कुछ ही मिनटों में चेहरे में इंस्टेस्ट चमक ला देता है।

नींबू पाउडर
अगर आपके नाखूनों में पीले धब्बे पड़ने लग जाएं तो नींबू पानी में भिगोकर रखें, इससे आपके हाथ अच्छी तरह मॉश्चराइज हो जाएंगे और हाथों की स्कीन में चमक भी आ जाएगी। ऐसा नियमित करने पर नाखूनों पर आया पीलापन दूर हो जाता है।

चीनी स्क्रब
यह बजट के अंदर अच्छा ब्यूटी टिप्स है कि आप चीनी का स्क्रब करें। चीनी के कण आपके चेहरे पर स्क्रब की तरह काम करते है और मृत त्वचा को निकाल देते है, इससे स्कीन के टेक्सचर पर भी असर पड़ता है।

केले का फेसपैक
केला, त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होता है। सबसे पहले केले को पीसकर फेंट लें और उसे चेहरे पर लेप की तरह लगा लें, 10 मिनट बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें, इससे त्वचा खूबसूरत और चमकदार हो जाएगी।

हनी कंडीशनिंग
अगर आप सस्ते ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहती है तो क्यूं न शहद के बारे में सोचा जाएं। आप शहद को बालों में कंडीशनर की तरह इस्तेमाल कर सकती है लेकिन इसके बाद, बालों को गुनगुने पानी से अच्छी तरह धोना होगा।

मायो पाउडर
आप अपने बालों को पोषित करने के लिए मायो पाउडर का इस्तेमाल कर सकती है। यह आपके फ्रिज में होता ही है, इसे भी ब्यूटी प्रोडक्ट के तौर पर इस्तेमाल करके देखिए, अवश्य लाभ मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
