Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सर्दियों के लिये खास ब्यूटी टिप्स
क्या सर्दियां आते ही आपके गाल फट कर लाल पड़ जाते हैं? वैसे तो सर्दियों का मौसम सबसे अच्छा माना जाता है लेकिन त्वचा के लिये यह एक मुसीबत भी बन कर सामने आता है। रूखापन काफी आम बात है लेकिन इसके अलावा भी त्वचा इतनी ज्यादा सूख जाती है कि लोगों को एक्जिमा की बीमारी तक झेलनी पड़ जाती है। स्किन प्रॉबलम ना हो इसके लिये सर्दियों में खास तरह की केयर करना आवश्यक है। इस लेख में हमने सर्दियों में खूबसूरत त्वचा पाने के लिये 7 टिप्स बताए हैं, इन्हें जरुर पढे़ं।
सर्दियों के लिये खास ब्यूटी टिप्स
अपनी स्किन टाइप को समझें:

यह जानना बहुत जरुरी है कि आप की त्वचा किस प्रकार की है। ऐसा जान लेने से आप को अपने लिये मॉइस्चराइजर और क्रीम आदि चुनने में मुश्किल नहीं होगी। READ: हफ्ते भर में खुद को बनाएं गोरी
मॉइस्चराइजर की मदद:

गर्मियों और सर्दियों में लगाने के लिये मॉइस्चराइजर अलग अलग के आते हैं। गर्मियों में आप जहां चेहरे पर जेल या वॉटर बेस मॉइस्चराइजर लगाती थीं अब वहीं सर्दियों में ऑइल बेस मॉइस्चराइजर का प्रयोग करना शुरु कर दें। इसे प्रयोग करने से आपके चेहरे पर नमी बनी रहेगी।
सनस्क्रीन का प्रयोग करें:

घर से निकलने से 30 मिनट पहले चेहरे और शरीर पर सनस्क्रीन लगाना ना भूलें। सर्दियों में भी सूरज की तेज धूप त्चचा को नुकसान पहुंचाने में आगे होती है।
खूब पानी पियें:

सर्दियों में लोग बहुत ही कम पानी का सेवन करते हैं। अगर आप ने पानी पीना कम कर दिया है तो चेहरा और भी ज्यादा फटने लगेगा और झुर्रियां साफ दिखाई देने लगेंगी। पानी पीने से त्वचा अंदर से नम रहती है।
फेशियल टिप्स:

सर्दियों में कठोर स्क्रब और ऐसे फेस पैक का प्रयोग नहीं करना चाहिये जो त्वचा से तेल छीन लें। अल्कोहल बेस प्रोडक्ट की जगह पर क्लीजिंग मिल्क और फेस मास्क का प्रयोग करें, जो अंदर से त्वचा को नमी प्रदान करे। वैसे भी सर्दियों में फेशियल जरुर करवाते रहना चाहिये जिससे चेहरे पर डेड स्किन इकत्रित ना हो। READ: इस तरह करें घर पर हर्बल फेशियल
शहद:

अपनी रूखे और फटे घुटनों और कोहनियों पर शहद और चीनी मिक्स कर के रगड़ें। कुछ देर के बाद इसे धो लें। इससे वहां की त्वचा साफ हो जाएगी और चमकदार बनेगी।
लिप बाम:

सर्दियों में होंठो का ख्याल रखना भी जरुरी है क्योंकि ये बहुत ही ज्यादा संवेदनशील होते हैं। दिन में दो या तीन बार लिप बाम का प्रयोग करना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
