Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
घर पर कैसे करें सस्ते में पेडीक्योर
कभी कभार जब आप हफ्तेभर चूर हो कर काम करती हैं, तो मन करता है कि किसी स्पा में जा कर बॉडी मसाज या पेडीक्योर आदि करवा कर थकान मिटा ली जाए। मगर महंगाई अपने चरम पर पहुंच चुकी है इसलिये महिलाओं को इस बात का खास ख्याल रखना पड़ता है कि वे जितने पैसे बचा लें, उसी में समझदारी है। मगर टेंशन बिल्कुल भी ना लीजिये क्योंकि अब आप घर पर ही आराम से पेडीक्योर कर सकती हैं। आज हम आपको स्टेप बाई स्टेप में बताएंगें कि घर पर पैरों का पेडीक्योर कैसे किया जाए।
घर पर पेडीक्योर करने से आपके पैसे भी बचेगें और आपके पैर सुंदर भी लगने लगेगें। तो आइये जानते हैं कि घर पर कैसे करें सस्ते में पेडीक्योर। घर पर कैसे करें सस्ते में पेडीक्योर! पैरों के लिये तरह-तरह के पेडीक्योर

सही सामान
सबसे पहले तो आपको सही सामान खरीदने की आवश्यकता है। एक छोटा सा टब, नेल क्लिपर, फाइल्स, प्यूमिक स्टोन, क्यूटिकल स्टिक और नेल पॉलिश जरुर रखें।

पुरानी नेल पॉलिश की सफाई
अगर पैरों में कोई नेल पॉलिश लगी थी, तो उसे सबसे पहले साफ कर लें। इसमें बिल्कुल भी आलस ना करें।

पैरों को भिगोइये
एक छोटे से टब में गरम पानी भरें, उसमें तेल या बाथ सॉल्ट डालें। अब बैठ कर इसमें अपने पैरों को 10 मिनट तक डुबोएं।

नाखूनों के लिये
अब पैरों को पानी से निकालें और फिर नेल कटर से गीले और नाजुक नाखूनों को चौकोर आकार का काटें। इससे आपके नाखूनों का शेप देखने में अच्छा लगेगा।

क्यूटिकल्स का ध्यान रखें
गीले पैरों में से किनारे की ओर जो डेड स्किन होती है उसे नेल कटर से काट लें।

प्यूमिक स्टोन
पैरों में से डेड स्किन को साफ करने के लिये आपको प्यूमिक स्टोन की आवश्यकता पडे़गी। प्यूमिक स्टोन को पैरों के ऊपर और एडियों पर रगड़ें और जमी हुई मैल को साफ करें।

पैरों को सुखाइये
पैर जब साफ हो जाए तब उसे साफ पानी से धो कर पोंछ लें।

नेल पॉलिश लगाएं
जब पैर सूख जाएं तब उसमें क्रीम लगाएं और अपनी मन पसंद नेल पॉलिश लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
