Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
पुरुषों के लिये कुछ जरुरी वैक्सिंग टिप्स
वो दिन चले गए जब केवल लड़कियां ही वैक्सिंग करवाती थीं। अब तो लड़को को भी काफी पसंद है कि वह अपने शरीर को बिना बालों के दिखाएं। अगर आपको कूल दिखना है तो शरीर के बालों की वैक्सिंग करवा लें। अगर आपकी बॉडी है तब तो उस पर वैक्सिंग और भी ज्यादा सूट करेगी। चेस्ट की वैक्सिंग आसान होती है लेकिन पुरुषों को यह करवाते वक्त दर्द होगा क्योंकि उनके बाल कठोर और मोटे होते हैं। अगर आपको वैक्सिंग के कुछ टिप्स याद रहें तो आप आराम से बिना दर्द के सीने की वैक्सिंग करवा सकते हैं। आइये देखते हैं कुछ टिप्स।

पुरुषों के लिये कुछ जरुरी वैक्सिंग टिप्स
1. तैयार करेंः बालों की लंबाई उतनी होनी चाहिये जितनी की उसकी वैक्सिंग अच्छे से हो जाए! जब बाल 1 सेंटीमीटर तक बढ जाएं तब उनकी वैक्सिंग करें। लड़के अब नहीं होगें झुर्रियों से परेशान: उपाय
2. ट्रायल चेकः देखा गया है कि वे लोग जो वैक्सिंग के दौर से गुजरते हैं उन्हें एक्ने और त्वचा में जलन की शिकायत होती है। वैक्सिंग करवाने से पहले अपने शरीर के किसी एक भाग पर ट्रायल टेस्ट करें। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो पता चल जाएगा।
3. सफाईः वैक्सिंग करने से पहले त्वचा को साफ कर लें जिससे वहां पर धूल, मिट़टी और तेल निकल जाए और वैक्सिंग की विधि में दिक्कत ना लाए।
4. सही विधिः अगर वैक्सिंग में कोई दिक्कत आ रही है तो, इसका मतलब है कि वैक्सिंग करने की विधि सही नहीं है। अगर आप खुद वैक्सिंग कर रहे हैं तो स्ट्रिप को अच्छी तरह से दबाएं और खींचे।
5. त्वचा को राहत देंः वैक्सिंग की हुई जगह को राहत देने के लिये वहां पर ठंडी आइस क्यूब लगाएं। वैक्सिंग के बाद मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे त्वचा पर जलन होना बंद हो जाएगी।
6. वैक्सिंग के बादः वैक्सिंग के बाद एक ढीली शर्ट पहने जिससे त्वचा कपडे़ में रगड़ ना खाए। सूरज की सीधी रौशनी में जाने से बचें और साथ ही एक अच्छी सनस्क्रीन लगाएं! किसी भी तरह की क्रीम और लोशन लगाने से बचें



Click it and Unblock the Notifications
