Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हर दिन पैरों को धोना चाहिये ऐसे...
हर रोज हमारा शरीर पूरे शहर की धूल-धक्कड़ खा कर जब गंदा दिखाई देने लगता है, तब हम तुरंत ही नहाने की सोंचते हैं। हम पूरे शरीर को तो साफ कर लेते हैं पर पैरों को साफ करने पर हमारा ध्यान नहीं जाता। पैर और पैर की एडियों को साफ-सुथरा करना भी उतना ही जरुरी है, जितना कि सिर के बालों को शैंपू करना। कई महिलाओं के पास अगर टाइम हुआ तो, वह हफ्ते में एक दिन प्यूमिक स्टोन से एडियों की सफाई कर लेगीं।
पैर अगर साफ होगें तो, तरह तरह की चप्पल और सैंडल्स पहनने में अच्छा लगेगा। अपने पैरों को अच्छी प्रकार से धोने के लिये आपको दिनभर में केवल 10 मिनट की आवश्यकता होगी। आज हम आपको यही बताएंगे कि पैरों को किस प्रकार से धोना चाहिये। घर पर कैसे करें सस्ते में पेडीक्योर

नींबू
अपनी फटी एडियों को ठीक करने के लिये उस पर नींबू रगड़ना चाहिये। इसके साथ ही हल्के गरम पानी में एक ताजा नींबू निचोड़े और उसमें 20 मिनट के लिये अपने पैरों को डुबोएं और फिर स्क्रब कर लें।

सिरका
सिरका उन लोगों के लिये अच्छा है जिनके पैरों से बहुत पसीना आता है।अपने पैरों को पानी और थेाड़े से सिरके में डुबोइये और फिर 10 मिनट के बाद पैर धो लीजिये।

शहद
अगर आपको लगता है कि आपके पैर बहुत ज्यादा रूखे हैं, तो शहद का प्रयोग करें। शहद से अपने पैरों को 10 मिनट के लिये मसाज करें। फिर उन्हें 10 मिनट के लिये गरम पानी में भिगोएं और प्यूमिक स्टोन से साफ करें।

टमाटर का रस
जब अपने पैरों को पानी से धो लें, तब टमाटर के छिलके से पैरों को रगडे़। इससे टैनिंग मिटती है।

प्याज का रस
फटी एडियों को ठीक करने के लिये प्याज का रस बहुत लाभकारी होता है। हफ्ते में देा बार प्याज का रस एडियों पर लगाना चाहिये।

शैंपू
नहाने के लिये इस्माल करने वाले शैंपू के झाग से आप पैरों की एडियां साफ कर सकती हैं।

संतरे का रस
संतरे के रस में बहुत सारा विटामिन सी होता है। अगर आपके पैर सूरज की धूप में जल गए हैं, तो उसे संतरे के रस से भिगोइये। 15 मिनट के बाद जब रस सूख जाए तब पैरों को साफ पानी से धो लीजिये।

नमक
पैरों को साफ करने के लिये दानेदार नमक का प्रयोग करें।

चीनी
पैरों को गीला कर के उप पर दोनेदार चीनी को 10 मिनट तक के लिये रगडे़। फिर पैरों को गरम पानी में भिगोएं और फिर पैरों को साफ कर के सुखा लें।

नारियल तेल
गरम पानी में नारियल तेल की कुछ बूंदे डालें। 15 मिनट के लिये पैरों को भिगोएं और फिर उन्हें सुखा लें।



Click it and Unblock the Notifications
