Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अंडर आर्म के पसीने को रोकने के लिये प्राकृतिक नुस्खे
अंडर आर्म से निकलने वाला पसीना कई बार आपको दूसरों के सामने शर्मिंदा कर सकता है। वैसे तो पसीना निकलना आम बात है लेकिन हद से ज्यादा अगर पसीना निकलता है तो आपके लिये इसे काबू करना मुश्किल हो सकता है। कई बार जब यह कपड़े पर दाग छोड़ देता है तो भी यह बहुत शर्मिंदगी भरा होता है।
लेकिन अगर आप कुछ आसान से घरेलू उपचार अपनाएं तो आप बहुत हद तक अंडरऑर्म के पसीने को कंट्रोल कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर आप सेब का सिरका नियमित रूप से लगाने लगेगें तो बगल से कम पसीना निकलेगा। अंडर आर्म के कालेपन से कैसे पाएं छुटकारा
यह त्वचा के रोम छिद्र को बंद कर के बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है। ऐसे कई और उदाहरण हैं तो आपको इस आर्टिकल में देखने को मिलेगें। आइये जानते हैं उनके बारे में-

सेब का सिरका
नहाने से पहले सेब के सिरके को अपने बगल में 30 मिनट के लिये रोजाना लगाएं। फिर हल्के साबुन से धो लें। अच्छा रिजल्ट पाने के लिये इसे रात को सोने से पहले लगा लें।

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा और पानी मिला कर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को बगल में लगा लें और 30 मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। कुछ दिनों तक लगाने से आपकी स्किन ड्रार्इ रहने लगेगी।

कार्नस्टार्च
आर्मपिट पर टैल्कम पाउडर की जगह पर कार्नस्टार्च लगाएं। यह बगल की नमी को सोख लेगा और मसीने की बदबू को दूर रखेगा।

नींबू
नींबू से आप कर्इ गुना बगल के पसीने को दूर रखने में कामियाब हो सकते हैं। हांलाकि इस तरीके से आप अपने काले पड़ चुके आर्मपिट का रंग भी निखार सकते हैं।

हमेशा लाइट काॅटन पहने
आप जो कपड़ा पहनते हैं, कभी कभी वह भी आपको पसीना दे सकता है। इसलिये हमेशा कोशिश करें कि लाइट फैबरिक जैसे काटन आदि ही पहने। यह नमी को तुरंत ही सोख लेता है।

मसालेदार खाने से बचें
अगर आपको ज्यादा पसीना आता है तो मसालेदार खाना ना खाएं। लाल मिर्च और शिमला मिर्च पडे़ खाने को ना खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
