Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ड्राई आंखों को सही करने के लिए एक्सपर्ट टिप्स
क्या आपकी आंखें अक्सर जलन करती है? आप ऐसी दिक्कत से परेशान होने वाले अकेले इंसान नहीं है, आजकल हर तीसरे इंसान को आंखों में जलन, खुजली और ड्राईनेस की समस्या है। ड्राई आंखों का मतलब होता है पलकों के नीचे आंखों में रूखापन आ जाना। सर्दियों में इस तरह की समस्या ज्यादा होती है क्योंकि वातावरण में ठंडी हवा चलती है और घर के अंदर का तापमान बाहर से अलग होता है, ऐसे में आंखों पर असर पड़ता है। आंखों की सही क्रियाकलाप के लिए आंखों में आंसू का बनना जरूरी होता है, अगर आंखों में आंसू न बनते हो, तो आपको ड्राई आईज की प्रॉब्लम है, क्योंकि आंसू आपकी आईबॉल को गीला करने का काम करते है।
आंखों के ड्राई होने से दृष्टि कम हो सकती है और कई केस में आईबॉल खराब भी हो जाती है, जिससे व्यक्ति अंधा हो जाता है। हाल ही में प्रकाशित एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, 50 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले लोगों में ऐसी समस्या होने के चांसेस ज्यादा होते है। ये समस्या महिलाओं में ज्यादा होती है जिन्हे कम उम्र में ही मेनोपॉज की समस्या हो जाती है।
आंखों की रौशनी जल्दी बढाने के लिये घरेलू उपचार

ड्राई आंखों के लक्षण निम्म प्रकार है :
1) आंखों में सुखापन लगना और खुजली होना।
2) पूरे दिन आंखों में इरीटेशन होना।
3) आंखों में भारीपन लगना और लाल पड़ना।
4) हल्का धुंधला दिखना या आंखों के सामने जाला जैसा बनना।
उपचार से अच्छा होता है सुरक्षा करना, ख्याल रखना। इसलिए ड्राई आंखों को सही रखने के उपाय निम्म प्रकार है :
1) ठंडी हवा और तेज रोशनी से बचने के लिए सनग्लासेस पहनें।
2) अगर कंडीशन ज्यादा खराब लगे तो डाक्टर को दिखा लें। समय पर ड्रॉप डालें और ट्यूब लगाएं।
3) हीटर के साथ रूम में एक ह्यूमिडफायर भी इस्तेमाल करें, इससे अंदर की हवा में पर्याप्त नमी रहेगी।
4) सारा दिन आंखों पर जोर देने वाला काम न करें। गर्म सेंक दें। कपड़ें को हल्का गर्म करके आंखों के ऊपर रखें, इससे खुजली और जलन में दिक्कत होगी।
5) अपने भोजन में ओमेगा 3 शामिल कर लें, जो मछली में पाया जाता है।
6) घर के वातावरण हो हल्का ह्यूमिड रखें।
7) पर्याप्त पानी पिएं, जिससे बॉडी हाईड्रेड रहे।
8) ग्रीन टी का सेवन करें, रेगुलर चाय पीने से बेहतर है कि ग्रीन टी पी जाएं। इसे पीने से आंखों में तनाव नहीं होगा।



Click it and Unblock the Notifications
