Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
फटी एड़ियों के लिये घर पर तैयार करें फुट स्क्रब
अगर आप पैरों की देखभाल के लिये पेडिक्योर और मैनीक्योर करवाने के लिये पार्लर जाती हैं तो ऐसा ना कर के आप खुद घर पर ही बिना पैसों के अच्छा इलाज पा सकती हैं। बाजार में कई प्रकार के फुट स्क्रब उपलब्ध हैं, जो कि महंगे भी हैं और उनमें कई तरह के कैमिकल्स भी मिले हुए होते हैं। आप चाहें तो ड्राई पैरों के लिये घर पर फुट स्क्रब तैयार कर सकती हैं। यह फुट स्क्रब प्राकृतिक चीजों से तैयार किया जाता है, जिससे पैरों को नुकसान नहीं पहुंचेगा।

सामग्री-
- सफेद चीनी
- बेकिंग सोडा
- ऑलिव ऑइल
- शहद
- जोजोबा तेल
- खुशबूदार तेल
पैरों को बचाएं फुट इंफेक्शन से
विधि-
- एक कटोरे में सफेद चीनी डालें, उसके साथ 2 चम्मच ऑलिव ऑइल चम्मच से मिलाएं।
- फिर इसमें 2 चम्मच बेकिंग सोडा मिक्स करें।
- अब 2 चम्मच शहद मिक्स करें।
- अगर इस मिश्रण को अच्छी खुशबू देनी हो तो, इसमें कुछ बूंद जोजोबा तेल और खुशबूदार तेल की मिलाएं।
- पेस्ट को अच्छी तरह से मिलाएं कि उसमें कोई भी गांठ ना पड़ी हो।
- लीजिये आपका फुट स्क्रब तैयार हो गया, इसे किसी एयर टाइट जार में भर कर रख लें।
कैसे प्रयोग करें-
इस स्क्रब को नहाने से पहले या फिर नहाते वक्त पैरों की एड़ियों में गोलाई में स्क्रब करें। जब आप इस स्क्रब से पैरों को रगड़ेगें तो आपके पैर हमेशा मुलायम ही बने रहेगें क्योंकि इसमें तेल मौजूद होता है। यह स्क्रब पैरों की एड़ियों के अलावा हाथों में भी प्रयोग किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
