Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
सुंदर त्वचा और बालों के लिए दादी माँ के नुस्खे
अचानक रात में मुंहासा आ जाता है, आपके बालों में चमक नहीं है, आपको अपनी त्वचा रुखी मसूस होती है! हम सभी त्वचा और बालों की इस तरह के समस्याओं से परेशान रहते हैं।
परंतु घबराकर और गलत क्रीम का उपयोग करने के बजाय क्यों न दादी माँ द्वारा आजमाए गए उपायों पर विश्वास करें। आखिरकार सुन्दरता से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान उनके पास है।
Thursday Sale: Jabong.com पर पाएं 80% तक की भारी छूट, जल्दी करें!
यहाँ उनमें से कुछ के बारे में बताया गया है। विश्वास मानें निश्चित रूप से इन उपायों से कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता।

1. हल्दी का पावडर लें तथा इसमें कुछ बूँदें पानी की तथा नींबू के रस की मिलाएं। इसे मुंहासे पर लगायें तथा 15 मिनिट के लिए सूखने दें तथा फिर धो डालें। फुलर अर्थ (मुल्तानी मिट्टी) की सहायता से भी चेहरे के मुंहासों, धूल तथा तेल से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाएं तथा इसे चेहरे पर लगायें। इसे सूखने दें तथा बाद में चेहरे धो डालें।
2. बेसन, हल्दी, नींबू का रस तथा दूध की मलाई का मिश्रण बनायें तथा इसे चेहरे पर लगायें। इससे आपके चेहरे पर चमक आती है तथा इसके अन्य कई फायदे भी हैं। चेहरे पर चमक लाने का एक अन्य उपाय यह है कि संतरे के छिलके को पिसी हुई मसूर की दाल में मिलाएं तथा इसमें कुछ मात्रा में शहद या दही मिलाएं। इससे आपके चेहरे पर न केवल चमक आएगी बल्कि त्वचा की परत भी उतर जाएगी।
3. यदि आपको रूसी की समस्या है तो मेथी दानों को रात भर पानी में भीगकर रखें तथा फिर उन्हें पीसकर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने सिर की त्वचा पर एक घंटे तक लगाकर रखें। उसके बाद बालों को शिकाकाई या शैंपू से धो डालें। एक अन्य उपचार यह है कि दही के साथ व्हाइट पेपर (सफ़ेद मिर्ची) का पावडर मिलाएं तथा इसे सिर की त्वचा पर लगायें। दही में एंटी फंगल गुण होते हैं जो रूसी को खत्म करने में तथा बालों और त्वचा की अनेक समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं। READ: सर्दियों में त्वचा निखारे शहद और दूध का लेप
4. शहद की कुछ बूंदों को जैतून के तेल के साथ मिलाएं तथा फिर इसे अपने बालों में लगायें। इसे आधे घंटे तक लगा रहें दें तथा फिर शैंपू से बाल धो डालें। दही में अंडे की जर्दी अच्छे से मिलाएं तथा इस मिश्रण को बालों पर लगायें। इससे आपके बाल रेशमी और नरम हो जायेंगे तथा बालों की कंडीशनिंग भी हो जाएगी। शिकाकाई का उपयोग करने से भी बालों में चमक आती है।
5. रात में सोने से पहले हाथों और पैरों पर पेट्रोलियम जेली लगायें तथा मोज़े पहनकर सो जाए और सुबह उठाकर धो डालें। शहद के साथ शक्कर मिलाकर से स्क्रब की तरह उपयोग में लाया जा सकता है। घुटनों, कुहनियों और क्यूटिकल्स को नरम बनाने के लिए इस स्क्रब का उपयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
