Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
तैयार होने में महिलाओं द्वारा की जाने वाली गलतियां
कुछ मूल गलतियां होती हैं जो महिलाएं तैयार होने के दौरान करती हैं। वह अपने बालों को मुलायम बनाने और दो मुहाँ होने से बचाने के लिए या तो रोज़ अपने बाल धो लेती हैं या ज़्यादा कंडीशनर लगा लेती हैं। अंडरआर्म की टैनिंग हटाने के असरदार तरीके
कुछ बाल और मेकअप ब्रश को धोती ही नहीं हैं और अपने भौंह को ज़्यादा खींच लेती हैं। यह गलतियां भले ही सामान्य लगती हों, पर यह आपके बालों और त्वचा को हानि पहुंचा सकती हैं। यहाँ कुछ बिंदु दिए गए हैं जो आपको ध्यान में रखना चाहिए:
तैयार होने में महिलाओं द्वारा की जाने वाली गलतियां

अपने सारे ब्रश साफ रखें
यह एक ऐसा काम है जो आपको करना चाहिए पर कई बार आप इसको नज़रअंदाज़ करते हैं। अगर आप अपने ब्रश को ठीक से साफ नहीं कर रहे तो आप बैक्टीरिया को पैदा होने में मदद कर रहे हैं। अपने ब्रश को सप्ताह में कम से कम एक बार साफ करें।

रोज़ बालों में शैम्पू ना करें
ऐसा लोग सोचते हैं कि रोज़ बालों को धोने से आपके बाल साफ और अच्छी हालत में रहते हैं। अगर आप ऐसा सोचते हैं तो यह गलत है। अगर आप अपने बालों को इस रफ्तार से धोएंगे इसका मतलब आप इसमें से प्राकृतिक तेल का सफाया कर रहे हैं। ऐसा करने से आप अपने बालों के लिए बिलकुल अच्छा नहीं कर रहे हैं।

ज़्यादा कंडीशनर बालों के लिए खतरनाक हो सकता है
लोग कंडीशनर को शैम्पू की तरह पूरे बालों और सर की खाल में लगा लेते हैं। जड़ के बाल नए और स्वस्थ होते हैं इसलिए कंडीशनर को सिर्फ बालों के छोर पर लगाना चाहिए।

अपने गले का चेहरे की तरह ही ध्यान रखें
रोज़मर्रा की त्वचा देखभाल के अंतर्गत क्या आप अपने गले की सफाई करते हैं और इसे नम रखते हैं? सफाई करते समय ठुड्डी पर आकर न रुकें। इस बात का ध्यान रखें कि आप गले की पतली और कोमल त्वचा की सफाई भी करें। इस क्षेत्र में संवेदनशीलता हो सकती है इसलिए इसकी देखभाल करना बेहद ज़रूरी है।

मेकअप धैर्यपूर्वक करें
मेकअप करने से पहले जब आप त्वचा पर मॉइस्चराईज़र लगाती हैं, तो उसको सूखने में समय लगता है। इसलिए फाउंडेशन लगाने से पहले थोड़ा समय लें। कुछ चीज़ों में आप जल्दबाज़ी नहीं कर सकते क्योंकि धैर्य कभी कभी काफी अच्छे परिणाम देती है। अगर आप जल्दबाज़ी करते हैं तो मॉइस्चराइज़र का चिपचिपापन मेकअप को पतला कर देता है। इसलिए अगर आप जल्दबाज़ी में इसे लगाते हैं तो आपको धारीदार लुक मिलेगा।

चेहरे के दाग छुपाने वाले प्रोडक्ट का इस्तमाल आराम से करें
जैसे ही आपकी त्वचा पर कोई निशान आये, स्पॉट क्रीम लगाना आपके लिए एक आसान उपाय है पर आप ऐसा ना करें। यह क्रीम आपकी त्वचा पर घंटों असर करती हैं, इसलिए यह तय कर लें कि आप पैकेट पर दिए गए निर्देश के अनुसार चल रही हैं। इन उत्पादों का मोटा लेप त्वचा पर न लगाएं क्योंकि आपकी त्वचा को भी सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।

बालों को स्टाइल करने से पहले प्रोटेक्टर ज़रूर इस्तमाल करें
अपने बालों में ड्रायर या स्ट्रेटनर का इस्तमाल करते वक़्त प्रोटेक्टर का इस्तमाल न करना कोई बहाना नहीं हो सकता। अपने बालों की बिना रक्षा किये हुए इसपर गर्म हवा का प्रहार करने से बाल सूखे, बेजान और खराब हालत में आ सकते हैं।

शीशे के काफी पास जाकर भौंह ना खींचें
अगर आप शीशे के बहुत पास जाकर भौंह खींचते हैं तो आपको पूरे भौंह का आकार न दिखकर एक एक बाल दिखता है। इससे आप पतले और असमान भौंह पा सकते हैं। बड़ा शीशा लें और कुछ दूर जाकर देखें ताकि आपको सिर्फ भौंह नहीं पूरा चेहरा दिखे।



Click it and Unblock the Notifications
