Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
गले के कालेपन से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे
आप अपनी खूबसूरती को सीमित क्यों रखना चाहते हैं? अगर आप ब्यूटी पार्लर जाकर अपने चेहरे पर निखार लाने के लिए ढेरों पैसे खर्च करते हैं तो फिर आप गले को क्यों भूल जाते हैं? चेहरे की देखभाल के साथ-साथ गले की देखभाल भी जरूरी है। इससे गले के हिस्से में कालापन नहीं आता है।
अगर चेहरा गोरा है और आपकी गर्दन काली है तो, सोंचिये कि आपका दूसरो पर कैसा इंप्रेशन पडे़गा। ऐसे कई घरेलू नुस्खे हैं जिससे आप गले के कालेपन को दूर कर सकते हैं।
काली गर्दन को साफ करने के नुस्खे

नींबू का रस
दो चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच गुलाब जल को मिलाकर रूई की मदद से गले के काले हिस्से पर लगाएं। इसे रात भर के लिए छोड़ दें और सुबह अच्छे से धोकर पोछ लें। अगर आप एक महीने तक ऐसा करेंगे तो आपको परिणाम नजर आने लगेगा।

ओट स्क्रब
गले के जिस हिस्से पर डेड स्किन जमा हो जाती है, उस हिस्से में कालापन आ जाता है। आप स्क्रब के जरिए डेड स्किन सेल्स को हटा सकते हैं और उस हिस्से के कालेपन को कम कर सकते हैं। आप ओट से स्क्रब करके त्वचा को धो लें। तीन-चार चम्मच ओट लेकर इसे अच्छे से पीस लें। अब इसमें दो चम्मच टमाटर का गूदा मिलकर अच्छे से मिक्स कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि आप ओट को पाउडर जितना बारीक न पीसें। इससे इसका एक्सफोलिएटिंग गुण खत्म हो जाएगा। इस मिश्रण को गले की त्वचा पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद अपनी उंगली को गीला करके आराम से स्क्रब और फिर ठंडे पानी से धो लें। अच्छे परिणाम के लिए हफ्ते में कम से कम दो-तीन बार ऐसा करें।

केला पैक
अपने गले की डार्क स्किन को चमकाने के लिए आप केला और जैतून की मदद से एक पैक तैयार कर सकते हैं। एक औसत आकार के केले को मसल लें और इसमें दो चम्मच जैतून का तेल मिला लें। अब इसे गले पर लगाने के बाद 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे सामान्य पानी से धो लें। गले की त्वचा में निखार लाने के लिए इस पैक को हफ्ते में दो बार लगाएं।

बेकिंग सोडा
स्किन के हाइपर पिग्मेंटेशन को हटाने के लिए इस प्राकृतिक स्क्रब का इस्तेमाल करें। एक कटोरी में दो चम्मच बेकिंग सोडा लेकर पानी की मदद से पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को उंगली की मदद से लगाकर 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें। बेकिंग सोडा स्किन एक्सफोलिएटर का काम करता है। यह गले से काली धारियों को हटाने में मदद करेगा।

संसक्रीन लगाएं
जब आप घर से बाहर निकलें तो त्वचा को सुरक्षा देने के लिए संसक्रीका इस्तेमाल करें। ज्यादातर लोग सिर्फ चेहरे पर ही संसक्रीन लगाते हैं, पर आप उन सभी जगहों पर इसे लगाएं जो खुला हो।



Click it and Unblock the Notifications
