Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
वीकेंड पर कीजिये अपनी बॉडी को इनसे स्क्रब
बॉडी स्क्रब एक लाजवाब चीज़ होती है शरीर पर गंदगी को साफ करने के लिये। हफ्तेभर जब शरीर पर डेड स्किन , तेल और प्रदूषण का कालापन दिखाई देने लगे तब आपको जरुरत होती है एक ऐसे बॉडी स्क्रब की जो आपके शरीर को पूरी तरह से चमका दे। अगर बॉडी स्क्रब घर पर बनाया गया हो तो और भी अच्छा है।
तो आप इस वीकेंड पर अपनी बॉडी को चमकाने के लिये क्या कर रही हैं? हमारा आपको सुझाव है कि आप घर पर ही अपनी सुविधा अनुसार बॉडी स्क्रब तैयार करें और उससे अपने शरीर की मालिश करें। स्क्रब ज्यादा पतला नहीं होना चाहिये और ना ही बहुत गाढा हो। आइये जानते हैं कुछ घरेलू स्क्रब को बनाने की विधि-

कॉफी स्क्रब-
इसे बनाने के लिये नारियल तेल, चीनी और आधा कप कॉफी के दाने या कॉफी पाउडर को आधे ही कप सूजी के साथ मिक्स करें। इस पेस्ट को नहाने के पहले शरीर पर लगाएं और रगड़ कर छुड़ाएं।

नींबू और चीनी
चीनी और नींबू के रस को एक साथ मिक्स करें और मोटा पेस्ट बनाएं। इसे शरीर और चेहरे पर लगाएं और फिर 20 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद ठंडे पानी से शरीर को धो लें।

बादाम और संतरा
अगर स्किन गोरी करनी हो तो यह स्क्रब बहुत अच्छा रहेगा। इसे बनाने के लिये 1 मुठ्ठीभर बादाम, 1 संतरे का सूखा छिल्का और 1 कप जैतून के तेल को मिक्स करें। बादाम को पीस कर प्रयोग करें। इस पेस्ट से शरीर की 10 मिनट मसाज करें और फिर नहा लें।

चॉकलेट स्क्रब
चॉकलेट स्क्रब आपके शरीर की त्वचा के अंदर जा कर उसे पोषण देगा। इसे बनाने के लिये 1/2 कप चीनी, 1/2 कप ब्राउन शुगर, 1/2 कप कनोला तेल, और 1/2 कप कोकोआ लें। फिर कनोला तेल को छोड़ कर सभी सामग्रियों को मिला लें और आखिर में कनोला ऑइल मिक्स करें। इस पेस्ट से शरीर की गोलाई में मसाज करें। बाद में नहा लें।

सी साल्ट स्क्रब
इसे बनाने के लिये 1 कप सी साल्ट या फिर दाने दार नमक लें। उसमें आधा कप बादाम या नारियल का तेल मिक्स करें। इस मिश्रण को बनाने के 24 घंटे के बाद लगाएं। लगाते समय शरीर को तेजी से ना रगडे़।

मूंग दाल स्क्रब
मूंग दाल को अच्छे से पीस कर पाउडर बना लें और उसमें थोड़ा सा शहद मिला कर अपनी गर्दन और चेहरे पर लगा लें। जब यह सूख जाए तब इसको कॉटन से रगड़ कर छुडा लें और फिर नहा लें।



Click it and Unblock the Notifications
