Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पसीने की दुर्गन्ध से निजात पाने का अच्छा तरीका
नमी का स्तर बढ़ रहा है और पसीने की समस्या का सामना पूरे देश में सभी को रोजाना करना पड़ रहा है। हालाँकि सबको पसीना आता है लेकिन हममें से कुछ लोग हैं जिन्हे यह बहुत ज्यादा मात्रा में आता है, तब यह एक समस्या बन जाता है।
इसे हाइपरहाइड्रोसिस कहते हैं और यह वंशानुगत भी हो सकती है। यह समस्या हार्मोन्स के असंतुलन, ज्यादा भावनात्मक उत्तेजना, मसालेदार खाने, ज्यादा व्यायाम, तनाव आदि के कारण भी हो सकती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आप निम्न उपाय कर सकते है।
पानी द्वारा शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालें

आपने इसके बारें में कई बार सुना होगा, पानी ना केवल आपके शरीर को साफ़ करता है बल्कि अंडरआर्म्स की दुर्गन्ध को भी रोकता है। इसके अतिरिक्त दिन में दो बार नहाने से शरीर स्वच्छ रहता है और यह पसीने से लड़ने में व असहनीय दुर्गन्ध को भी दूर रखता है।
सही कपडे पहनें

सूती कपडे पहनने से त्वचा को पूरी हवा मिलेगी और अतयधिक पसीने की समस्या से भी निजात मिलेगी। इस तरह के कपडे पहनने से बचें जिनसे जलन और त्वचा में गर्मी पैदा होती है, ऐसे कपड़ों से पसीने ज्यादा आते हैं। MORE: पैरों की बदबू से निजात पाने के घरेलू तरीके
नींबू

नींबू पसीने को रोकता है, दुर्गन्ध को कम करता है और अंडर आर्म्स को ब्लीच भी करता है। आप आधा कटा हुआ नींबू लें और इसे अंडर आर्म्स पर रगड़ें। इससे आपको हल्की जलन होगी। यदि आपकी त्वचा पर कोई फुंसी या अन्य कोई समस्या हो तो नींबू का इस्तेमाल ना करें।
ताजगी भरे स्प्रे का इस्तेमाल

पसीना रोधक कैन्स और डेओड्रेंट्स भी पसीने की दुर्गन्ध को कम करने में कुछ हद तक मदद करते हैं, लेकिन सब पर यह लागू नहीं होता है। पसीना रोधक आपके रोम छिद्रों को अवरोध कर देते हैं जिससे पसीना बाहर नहीं आता है। चूँकि ये हांथों -हाथ असर करते हैं इसलिए इनमें इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स से जलन और त्वचा का रंग परिवर्तन जैसे साइड-इफेक्ट्स हो सकते हैं।
वजन कम करें जिससे पसीना कम आएगा

स्वास्थकर खाना खाएं और वजन कम करें क्यों कि ज्यादा वजन होने से भी पसीना ज्यादा आता है। यदि आपका वजन पहले से ही सामान्य है तो अपने खाने में फाइबर को शामिल करें और ज्यादा मसालेदार खाना खाने से बचें। यह शरीर के विषाक्त पदार्थों को निकालने में मददगार होगा।
इस समस्या से लड़ने के लिए सिरके का प्रयोग करें

आपको आश्चर्य होगा लेकिन सिरके को अंडर आर्म्स पर लगाएं और इसे अपने आप सूखने दें और सुबह धो लें, इससे पसीना कम आएगा और दुर्गन्ध से निजात मिलेगी। सेव साइडर को अंडर आर्म्स पर लगाने से भी ज्यादा पसीना आने की समस्या स्वतः ही कम हो जायेगी।



Click it and Unblock the Notifications
