Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पहली बार ठीक से शेविंग करने के टिप्स
अनचाहे बालों से मुक्ती पाने के लिये लड़कियां क्या कुछ नहीं करतीं। कई लड़कियों को वैक्सिंग करवाना ज्यादा पसंद होता है क्योंकि इससे लंबे समय तक त्वचा पर बाल नहीं निकलते। लेकिन कुछ ऐसी भी लड़कियां हैं, जिन्हें शेविंग करना अच्छा लगता है क्योंकि वे वैक्सिंग का दर्द झेलने से बच जाती हैं। अगर आप भी पहली बार शेविंग करने जा रही हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान जरुर रखना चाहिये। शेविंग करते वक्त त्वचा पर अजीब सी जलन होती है और कुछ सालों तक उसी एरिया पर शेविंग करने से वह काला पड़ जाता है। इसलिये शेविंग तो कीजिये मगर ध्यान से।

पहली बार ठीक से शेविंग करने के टिप्स
1. अपनी मां से बात करें
हांलाकि अपनी मां से कुछ विषयों पर बातें करना थोड़ा अजीब सा लगता है लेकिन अगर आप फिर भी आप उनकी इसमें सलाह ले सकती हैं। आप उनसे पूंछ सकती हैं कि आपको किस प्रकार का रेजर इस्तमाल करना चाहिये या फिर कोई खास बात जो शेव करते वक्त ध्यान में रखनी चाहिये आदि। वह आपको काफी अच्छे सुझाव दे सकती हैं।
2. अच्छा रेजर
मार्केट में कई प्रकार के रेजर मिलते हैं, जिनमें से आप एक अच्छा वाला चुन सकती हैं। ऐसे रेजर चुनें जो महिलाओं के लिये ही बने हों और वह ब्रांडेड हों। पुरुषों के रेजर से बचें क्योंकि उनके बाल मोटे होते हैं, जो कि आपकी त्वचा को खराब कर सकते हैं।
3. तैयारी
पहली बार रेजर इस्तमाल करते वक्त आपको नए रेजर का प्रयोग करना चाहिये। अपने पैरों और अंडरआर्म को धोएं। उस पर शेविंग जेल लगाएं। इससे आप पूरी तरह से अनचाहे बाल हटा सकती हैं। जिस दिशा में बालों की बढत हो रही हो, उसी डायरेक्शन में रेजर चलाना चाहिये।
4. कितनी बार शेविंग करें
आप को जितनी बार जरुरत पड़े उतनी बार शेव करें। यह आपके सुविधा पर है कि आप कितनी बार शेव करती हैं। पर इतनी बार भी शेविंग नहीं करनी चाहिये कि त्वचा बिल्कुल छिल जाए।
5. शेविंग के बाद
पहली बार शेविंग करने जा रही हों तो, आपको अल्कोहल फ्री शेविंग लोशन चुनना चाहिये, जिससे नमी त्वचा में ही समायी रह सके। शेविंग करने के बाद एक अच्छा लोशन लगाएं जिससे त्वचा दर्द न हो।



Click it and Unblock the Notifications
