Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
त्वचा पर गर्मी से पड़ने वाले रैश को ऐसे कहे अलविदा
गर्मी का मौसम सबसे पहले त्वचा संबन्धित समस्याएं ले कर आता है। गर्मी ज्यादा होने की वजह से बहुत से लोगों की त्वचा रिएक्ट कर जाती है और उस पर रैश उभर आते हैं। लाल चकत्ते देख कर बहुत से लोग परेशान हो जाते हैं और डॉक्टर के पीछे भागते हैं।
अगर त्वचा पसीना नहीं निकाल पाती है तो , वह लाल रंग के चकत्ते छेाड़ देती है, जिसे रैश कहते हैं। कई बार ऐसा कपड़ा पहनने पर जिसमें से पसीना नहीं सूख पाता, वह भी रैश पैदा करता है। झुलसती गर्मी के लिये फेस पैक
अगर आपके शरीर का तापमान ज्यादा है तो, भी आपको रैश हो सकते हैं। मगर ऐसे कई घरेलू उपचार हैं, जिससे आप गर्मी के दिनों में होने वाले रैश से मुक्ती पा सकते हैं। यह उपचार बहुत आसान हैं और आपको सभी सामग्रियां अपने घर पर ही प्राप्त हो जाएंगी। अगर ज्यादा समस्या हो तो डॉक्टर को दिखाना ना भूलें। आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-

बर्फ के टुकड़े
शरीर पर बर्फ के टुकड़े रगडने से ना केवल ठंडक का एहसास होता है बल्कि गर्मी से पड़ने वाले लाल रैश भी चले जाते हैं। दिन में दो बार बर्फ के टुकड़े से शरीर को सहलाएं।

कार्नस्टार्च
ठंडे पानी से नहाने से पहले उसमें कार्नस्टार्च पाउडर भी मिक्स कर लें। इससे रैश पर आराम मिलेगा।

नीम
नीम की पत्तियों को धो कर पीस लें और उसे रैश पर लगाएं। फिर एक घंटे के बाद उस पेस्ट को ठंडे पानी से धो लें।

एलो वेरा जैल
ऐलो वेरा जैल को शरी पर लगाने से त्वचा को ठंडक पहुंचती है और इंफेक्शन से निजात मिलती है।

बेकिंग सोडा
अपने बाथ टब में बेकिंग सोडा और 1 कप ओटमील पाउडर मिलाएं। फिर अपने प्रभावित अंग को उसमें 10 मिनट के लिये डुबाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें।

चंदन पाउडर
चंदन पाउडर शरीर पर लगने के बाद ठंडक का एहसास करवाता है। अपने शरीर के प्रभावित स्थान पर चंदन पाउडर और गुलाब जल लगाइये। फिर 10 मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धो लीजिये।

कपूर
नारियल के तेल में 1 गोली कपूर की मिक्स करें। इस गोली को पूरी रात नारियल तेल में पिघलने के लिये रख दें। दूसरे दिन इस तेल को शरीर के प्रभावित एरिया पर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
