Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
अंडर आर्म के कालेपन से कैसे पाएं छुटकारा
क्या आप उनमें से एक हैं जो स्लीवलेस कपड़े पहनने की इच्छुक रहती हैं, लेकिन साफ अंडरआर्म न होने की वजह से ऐसा नहीं कर पातीं। यह केवल आपकी ही नहीं बल्कि आप जैसी हजारों औरतों की समस्या है। वैक्सिंग करवाना और उसके दर्द को झेलने की हिम्मत हर किसी की बस की बात नहीं होती और न ही शेव करने से त्वचा पूरी तरह से साफ होती है। आज हम आपको इसी बारे में बताएगें की अपने अंडरआर्म को किस तरह से साफ और सफेद किया जा सकता है। कैसे साफ करें अपने अंडरआर्म को
यह कुछ घरेलू उपचार हैं, जिसकी मदद से अंडर आर्म का कालापन तो जाएगा ही साथ में इससे कोई नुकसान भी नहीं होगा। यह विधि अपनाने से रोतों रात आपके अंडर आर्म को रंग बदल जाएगा और वह साफ हो जाएगा। आइये जानते हैं कौन से हैं ये घरेलू तरीके।

नींबू
अंडरआर्म को नींबू के छिलके से 10 से 15 मिनट तक मसाज करें। यह काम 2-3 दिन करें और फर्क देखें। अगर आप चाहें तो उसके साथ नमक या चीनी भी मिक्स कर के मसाज कर सकती हैं।

चीनी
डार्क रंग की त्वचा से छुटकारा पाने के लिये आप चीनी और पानी का प्रयोग करें। इस मिश्रण से त्वचा पर स्क्रब करें।

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा और पानी के पेस्ट से अंडरआर्म को मसाज करें, इससे वहां का रंग हल्का पड़ जाएगा। अगर आप इसमें रोजवॉटर मिक्स करेगीं तो और अच्छा रिजल्ट आएगा।

दूध
दूध और केसर को मिक्स कर के भी रंग निखारा जा सकता है।

नारियल तेल
नारियल तेल से अंडर आर्म की मसाज करें। आप इसके साथ नींबू का रस और दही भी मिक्स कर सकती हैं।

बेसन पैक
बेसन और दही को मिक्स करे और उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। इसे दिन में दो बार लगा कर सुखाने के बाद रगड़ दें और ठंडे पानी से धो लें।

आलू
आलू एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट है जिससे आर्म का रंग हल्का हो जाएगा। आलू की स्लाइस काट कर उसे दिन में दो बार 5 मिनट के लिये मसाज करें और अंडर आर्म को सफेद बनाएं।

प्यूमिक स्टोन
यह प्यूमिक स्टोन थोड़ा खुरदुबरा होता है जो अगर स्किन पर रगड़ा जाए तो डेड स्किन साफ हो जाती है। इसे ज्यादा ना रगडे़ नहीं तो रैश पड़ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications