Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ब्रेस्ट पर पड़े स्ट्रेच मार्क को ऐसे करें हल्का
अभी हाल ही में किम कार्दशियन ने अपने ब्रेस्ट पर पड़े स्ट्रेच मार्क को लेजर की मदद से साफ करवाया है। पर क्या ऐसा करना सेफ है या फिर आप किम की जगह पर होती तो, क्या करती? लेजर ट्रीटमेंट ना केवल महंगा है बल्कि स्वास्थ्य पर भी बहुत बुरा असर डालता है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को स्ट्रेच मार्क से गुजरना पड़ता है। यह स्ट्रेच मार्क त्वचा की सारी रौनक खराब कर देते हैं।
स्ट्रेच मार्क ना केवल पेट, पैर या फिर बांहो में ही देखने को मिलता है बल्कि यह ब्रेस्ट पर भी होता है। अगर आप भी ब्रेस्ट पर पड़े स्ट्रेच मार्क से परेशान हैं तो अपनाइये कुछ ऐसे घरेलू उपचार जो कमाल कर दें। स्ट्रेच मार्क हटाने के घरेलू नुस्खे

प्राकृतिक तेल
ऑलिव ऑइल, जोजोबा तेल, बादाम तेल और रोजमैरी तेल स्ट्रेच मार्क को साफ करने में बडा काम आता है। इससे रोज मसाज करें और फरक देखें।

आलू का रस
आलू के रस में जरूरी विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं, जिससे पुरानी स्किन साफ हो कर वहां नई स्किन आ जाती है। हर दूसरे दिन अपने ब्रेस्ट को आलू के रस से मसाज करें।

एलो वेरा जेल
ऐलो वेरा का जूस लगाने से त्वचा पर पडे़ निशान जल्दी ही साफ हो जाते हैं। अपने ब्रेस्ट को एलो वेरा जेल से दिन में दो बार मालिश करें।

तिल का तेल
तिल का तेल मार्क तो हटाएगा ही साथ में आपकी त्वचा को टाइट भी बना देगा।

नींबू का रस
नींबू एक प्राकृतिक एसिड है जो कि त्वचा को हल्के रंग का बनाता है। इसे ब्रेस्ट पर लगाइये और स्ट्रेच मार्क से छुटकारा पाइये।

कोकोआ बटर
आप कोकोआ बटर को प्राकृतिक तेल के साथ मिक्स कर के ब्रेस्ट की दिन में दो बार मसाज कर सकती हैं।

अंडे का सफेद भाग
अंडे के सफेद भाग में प्रोटीन होता है। अंडे को फोड कर उसके सफेद भाग को फेंट लें और नहाने जाने से पहले उसके गाढे पेस्ट को ब्रेस्ट पर लगाएं और सूखने के बाद उस पर ऑलिव ऑइल लगा कर मसाज करें। फिर ब्रेस्ट को धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
