Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
हर महीने खुद पर ध्यान देने के 8 कारण
हर किसी की जरूरत का ध्यान रखें लेकिन उसके चक्कर में खुद पर ध्यान देना न भूलें। अपने आप पर ध्यान दें। वास्तव में अगर आप खुद पर ध्यान देगें तो आपके लिए ज्यादा अच्छा होगा। शेविंग की बजाय वैक्स इस्तेमाल करने के 10 कारण
एकदम से स्वार्थी न बनें, लेकिन खुद के व्यक्तित्व, बातों और स्वभाव में कुछ न कुछ सकारात्मक परिवर्तन अवश्य लाएं। यहां 8 ऐसे कारण बताएं गए है जो आपको खुद पर ध्यान देने की वजह बन सकते हैं। हर महीने खुद पर ध्यान देने के 8 कारण निम्मलिखित हैं-

1. इम्यूनिटी बूस्टर
अपने शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए खुद पर ध्यान दें। इसके लिए कसरत करें, मालिश करें, ताकि आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में इज़ाफा हों। मालिश करवाने से बॉडी पर जेन्टल प्रेशर पड़ता है जो शरीर के बेकार तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। अगर शरीर की इम्यूनिटी पॉवर अच्छी होगी, तो सर्दी, जुकाम, बुखार आदि से लड़ने की शक्ति मिलेगी।

2. नींद में सुधार
अगर आप बहुत जल्दी नींद से जाग जाते है तो ये स्वास्थ्य के लिए अच्छी बात नहीं है। हर व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम 8 घंटे की नींद अवश्य लेना चाहिये। अगर नींद सही से ली जाती है तो शरीर में सभी हारमोन्स संतुलित मात्रा में रहते है और दिमाग में फ्रेशनेस रहती है।

3. साफ त्वचा
अगर आपको त्वचा पर बहुत सारे दाने होते हैं तो खुद की त्वचा पर ध्यान देने की आवश्यकता है। त्वचा को साफ करने के लिए कई प्रकार के हर्बल या कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन अपनी त्वचा के प्रकार के हिसाब से ही इनका उपयोग करें। आप चाहें तो पील, लेजर ट्रीटमेंट आदि भी करवा सकते हैं।

4. कठोर परिश्रम से ब्रेक लें
लम्बे समय तक जुटकर काम न करें। हर महीने कम से कम दो दिन की छुट्टी लें और आराम करें। खुद के शरीर को आराम देना भी सीखें, इससे आप जब फिर से काम शुरू करेगें तो ज्यादा अच्छा लगेगा और क्षमता में वृद्धि होगी।

5. चुनौतियों का सामना करें
कई बार आप अपने कम्फर्ट जोन से बाहर रहना पसंद नहीं करते है, लेकिन मजबूरी में रहना पड़ता है। लेकिन अगर आप वाकई में थोड़ी शांति और प्यार चाहते है तो अपने कम्फर्ट जोन में अकेले समय बिताएं। इससके आपको चिंता नहीं होगी, तनाव नहीं होगा और कोई मानसिक परेशानी या स्ट्रेस भी नहीं होगा।

6. आत्मविश्वास बढ़ाना
जब आप अच्छे दिखते है तो आपको अंदर से आत्मविश्वास आता है कि यस....। इसलिऐ जरूरी है कि अपने अंदर आत्मविश्वास को बढाएं। खुद को अच्छे से तैयार करें, अच्छी ड्रेस पहनें और अच्छे से कैरी करें। इससे आपके अंदर आत्मविश्वास स्वत: आएगा।

7. डिप्रेशन को दूर करें
डिप्रेशन की स्थिति न पैदा होने दें। खुद को ब्रेक दें। बाहर जाएं, सोशल बनें और खुश रहने का प्रयास करें। नकारात्मक बातों और लोगों से दूर ही रहें। वीकेंड पर जो भी काम अच्छा लगता हों, वही करें।

8. पुराने दर्द से राहत
एक उम्र के बाद अक्सर कहीं न कहीं दर्द रहता ही है। महीने में कम से कम एक बार अपनी शरीर की स्पॉ में मसाज करवाएं और दवा खाएं, इससे आपको बेहद आराम मिलेगा। स्वेडिश मसाज ऐसे में ज्यादा लाभकारी होती है। इसलिए महीने में एक बार तो आप अपने ऊपर इतना खर्च कर ही सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
