Latest Updates
-
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय
माथे पर पड़ी झुर्रियों को दूर करे यह घरेलू उपाय
माथे पर पड़ने वाली सिलवटें जो कभी बुढ़ापे की निशानी हुआ करती थी आज तनाव का चिह्न बन चुकी है। बदलती जीवन शैली व काम के बोझ के कारण कम उम्र में लोगों के माथे पर झुर्रियां व सिलवटें नज़र आना एक आम बात हो गई है।
इन सिलवटों से निजात पाना बहुत आसान है। आपकी सहायता करने के लिए हमने नीचे कुछ घरेलू उपाय दिए हैं।

1 एक व्यस्त जीवन शैली:
क्या सही जीवन शैली के बावजूद आपको चिड़चिड़ाहट महसूस होती है? क्या आप वक्त-बेव़क्त पर खाना खाते हैं तथा सोते हैं? क्या दिन ढलते ही आपको थकन महसूस होती है? अगर इन सभी सवालों के जवाब हां है तो स्पष्ट है कि आपको अपनी जीवन शैली बदलने की जरुरत है। बढ़ती उम्र के साथ-साथ आपको अपने खान-पान व अपने लाइफस्टाइल में तबदीली लानी होगी। इसके लिए आपको अपने डायट में हरी सब्जियों को शामिल करने की व एंटीऑक्सीडेंट के सेवन को बढ़ाने की आवश्यकता है। साथ ही, आधे घंटे के लिए कसरत करें या वॉक पर जाएं। इन बातों का अनुसरण लगभग एक महीने के लिए करें तथा इनका परिणाम स्वयं आपको अपने चेहरे पर नज़र आएगा। READ: झुर्रियों से लड़ने के लिये करें आयुर्वेदिक उपचार

2 जैतून के तेल से मालिश करें:
माथे की सिलवटों से निजात पाने के लिए किसी भी तेल से की गई मालिश बहुत फायदेमंद साबित होती है। मालिश के लिए जैतून का तेल लें और हलके हाथों से अपने माथे की मालिश करें। मालिश को कम से कम दस मिनट के लिए करें। बेहतर परिणाम पाने के लिए, आप जैतून के तेल में नारियल के तेल की कुछ बूंदें डाल सकते हैं। ये दोनों तेल आपकी त्वचा को बहुत ही प्रभावी ढंग से हाईड्रेड व मोइस्चराइज करेंगे।

3 नींबू से मालिश करें:
चेहरे की चमक को बनाए रखने के लिए विटामिन सी व ई से समृद्ध नारंगी एवं नींबू जैसे फल बहुत लाभदायक रहे हैं। ये फल त्वचा के स्वास्थ्य को बनाए रखते हैं। इन फलों के गूदे के अलावा, इनके छिलके भी बहुत फायदेमंद होते हैं। झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए आप नींबू से अपने चेहरे की मालिश कर सकते हैं तथा नींबू ब्लैक्डेड से भी राहत दिलाएगा।

4 उबटन:
घरेलू चीजों से बनाया गया उबटन चेहरे के लिए बहुत गुणकारी होता है। इस रसायन मुक्त उबटन में पड़ने वाली सारी चीजें हाइड्रेटिंग व त्वचा की उम्र को बढ़ाने वाली होनी चाहिए। उबटन को लगाने के बाद, कुछ देर के लिए अपने चेहरे को सीधा रखें। अतः, आपके चेहरे की झुर्रियां और बढ़ सकती हैं।

5 अलसी का तेल:
अलसी का तेल माथे की सिलवटों से निजात पाने का एक अच्छा व अस्थायी तरीक है। इस तरीके में आपको तेल से मालिश नहीं बल्कि तेल का सेवन करने की जरुरत है। अगर आप हर 15 दिन में एक बार 2-3 चम्मच अलसी के तेल का सेवन करेंगे तो आपको अपने माथे पर पड़ी सिलवटें गायब होती नज़र आएंगी। अलसी के तेल के अलावा आप अरंडी के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

6 अंडे की सफेदी एवं एलो वेरा:
अंडे की सफेदी एवं एलो वेरा को युथ विटामिन भी कहा जाता है क्योंकि ये दोनों विटामिन ई से समृद्ध हैं। झुर्रियों से निजात पाने के लिए इन दोनों चीजों को मिलाकर इनका एक पेस्ट बनाए तथा इस पेस्ट को अपने माथे पर लगाएं। इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए रहने दें तथा बाद में अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धोलें।



Click it and Unblock the Notifications