Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
भारतीय महिलाओं की खूबसूरती के 10 राज
इस बात से शायद ही किसी को इंकार हो कि भारतीय महिलाएं सबसे ज्यादा खूबसूरत होती हैं। आप दुनिया के किसी भी हिस्से में रहते हों, हर जगह की महिलाएं खूबसूरत और तंदुरुस्त दिखना चाहती हैं।
आप जरा भारतीय महिला की सुंदरता के बारे में सोचें। आपके दिमाग में एक विनम्र और संस्कारी महिला की तस्वीर उभर आएगी, जिनके लंबे बाल और नर्म मुलायम त्वचा हैं। क्या आप जानना नहीं चाहेंगे कि किस तरह से भारतीय महिलाओं ने अपनी इस छवि को सदियों से बरकरार रखा है? आइए हम आपको बताते हैं।
भारतीय लड़कियों के लिये ब्यूटी टिप्स

1. आमला का तेल
आमला को गूसबेरी के नाम से भी जाना जाता है। इस फल का तेल विटामिन सी का सबसे बड़ा स्रोत है। यह बालों को मजबूत, घना और खूबसूरत बनाता है। साथ ही यह बालों और सिर की खाल से संबंधित कई समस्याओं का निदान भी करता है। अच्छे परिणाम के लिए आप इस तेल को रोज लगा सकती हैं।

2. बेसन
बेसन में एक्सफोलिएटिंग गुण पाया जाता है, जिससे यह भारत की टॉप एक्ट्रेस का पसंदीदा ब्यूटी केयर है। साथ ही इसके स्क्रब का इस्तेमाल बालों से अतिरिक्त तेल निकालने के लिए भी किया जाता है। वहीं दूध और क्रीम में मिलाकर साबुन के तौर पर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। दूध और क्रीम स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं और उसे नर्म व मुलायम बनाते हैं। आप बेसन को शहद, दूध या नींबू पानी में मिलाकर फेश पैक भी बना सकती हैं।

3. हल्दी
हल्दी भारत का एक जाना पहचाना मसाला है जिसका इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण पाया जाता है, जिससे त्वचा की जलन, फुंसी, इंफैक्शन और खुजलाहट का उपचार किया जाता है। इसके अलावा भारतीय लड़कियां हल्दी का इस्तेमाल स्किन टैन को हटाने और स्किन टोन को बेहतर बनाने में करती हैं। यह पिग्मेंटेशन और चेहरे के बाल का बढ़ना भी कम करता है।

4. केसर
केसर की पैदावार कश्मीर घाटी में होती है। वैसे यह काफी महंगा होता है और इसका इस्तेमाल ड्राई स्किन और अन्य स्किन प्राब्लम से निपटने में किया जाता है। साथ ही यह स्किन टोन में चमक लाने के साथ रंग भी निखारता है।

5. गुलाब जल
गुलाब जल को ताजा गुलाब भी पंखुड़ियों से तैयार किया जाता है। गुलाब जल स्किन रीलैक्सेंट और टोनर का काम करता है। साथ ही यह डार्क सर्किल को भी हटाता है। इसका इस्तेमाल भारतीय महिलाओं द्वारा कई फेश पैक में चेहरे से आयल और डर्ट को हटाने में किया जाता है।

6. चंदन
भारतीय परंपरा में चंदन का धार्मिक महत्व है। सदियों से इसका इस्तेमाल सौंदर्य प्रसाधन और औषधी के रूप में किया जा रहा है। चंदन पेस्ट और तेल का इस्तेमाल स्किन केयर के लिए भारतीय महिलाएं और पुरुष दोनों ही करते हैं। यह फुंसी, स्पॉट, पिंपल और ब्लैकहेड्स पर काफी असरदार होता है।

7. शिकाकाई
आयुर्वेद में इसे बालों का फल भी कहा जाता है। बालों के कमजोर जड़ और डैंड्रफ के उपचार में यह काफी कारगर होता है।

8. दही
खूबसूरत दिखने में दही भी काफी असरदार होता है और भारतीय महिलाओं द्वारा इसका इस्तेमाल कई फेश पैक में किया जाता है। साथ ही रोजमर्रा के आहार में दही खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और पेट की समस्या नहीं होती है।

9. लिप केयर
भारतीय महिलाओं के होंठ काफी दिलकश होते हैं। उन्हें किसी खास अवसर पर लिपस्टिक लगाना काफी पसंद होता है।

10. बिंदी
बिंदी के बिना कोई भी भारतीय श्रृंगार पूरा नहीं होता है। यह एक चमकदार लाल रंग का डॉट होता है, जिसे फोरहेड के बीच में लगाया जाता है। यह कई तरह के रंग और आकार में उपलब्ध रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
