Latest Updates
-
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश -
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई -
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads -
Simple Aromatic Peas Pulao Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा खिला-खिला मटर पुलाव -
International Yoga Day 2026: रोजाना योग करने से मिलेंगे ये 10 जबरदस्त फायदे, तन और मन रहेगा स्वस्थ -
Jamai Sasthi 2026: दामाद की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है व्रत, जानें जमाई षष्ठी का महत्व और मनाने का तरीका -
5 Minute Protein Masala Omelette Recipe: झटपट बनाएं होटल जैसा टेस्टी और हेल्दी नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग
अपने पतिदेव को पटाना हो तो आजमाइये ये ब्यूटी टिप्स
क्या आप इस बात को लेकर दुखी है कि आप जिस लड़के पर फिदा है, वह आपकी ओर ध्यान नहीं दे रहा है? या फिर आपके साथ पढ़ने वालों ने आपके लुक की तारीफ करना बंद कर दिया है? अगर ऐसा है तो यह समय कुछ करने का है। घरेलू नुस्खों से हटाइये घाव के निशान
आइए हम आपको कुछ ऐसे ब्यूटी टिप्स दे रहे हैं, जिससे आप उनका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं।

स्मोकी आई
आखों में स्मोकी इफैक्ट देने के लिए आपको एक अच्छे ब्रांड का काजल पेंसिल और मस्कारा की जरूरत पड़ेगी। काजल को लगाने से पहले काजल को पानी में भिंगा ले और आंख के नीचे लगाएं। इससे काजल को फैलने में मदद मिलेगी और आंखों में चमक भी आएगी। काजल लगा लेने के बाद मस्कारा का इस्तेमाल करें। याद रखें कि ओवरआल इफैक्ट शानदार होना चाहिए नहीं तो ऐसा लगेगा जैसे आंख के नीचे डार्क सर्किल बन गए हैं। उनसे मिलने जाने से पहले अच्छे से अभ्यास जरूर कर लें।

आकर्षक होंठ
पुरुष की नजर सबसे पहले जिस हिस्से पर पड़ती है उनमें से होंठ भी एक है। खूबसूरत होंठ के साथ आपका बोलना और आपका मुस्कुराता किसी भी पुरुष को लुभा सकता है। लिप कलर का कोई अच्छा सा शेड इस्तेमाल करें या फिर अपने होंठ को इस तरह चमकाएं ताकि वह स्किन टोन से मेल खाए। लिप कलर का शेड चुनते वक्त थोड़ा सावधान रहें। ऐसे कलर का चुनाव करें जो आपके रंग-रूप के अनुरूप हो। कभी भी अपने होंठ को बहुत ज्यादा चमकीला और भड़कीला न बनाएं।

गुलाबी गाल
पुरुषों को अकसर इस बात से शिकायत रहती है कि महिलाओं को गुलाबी रंग क्यों इतना पसंद होता है। पर बात जब मेकअप की होती है तो गुलाबी रंग सबसे सुरक्षित होता है। बस आपको यह पता होना चाहिए कि इसका इस्तेमाल कहां और कितनी मात्रा में करना है। गाल पर गुलाबी रंग का इस्तेमाल बेहद आकर्षक होता है। पर बहुत ज्यादा मात्रा में इसका इस्तेमाल न करें। इससे आप ड्रैग क्वीन की तरह लगने लगेंगी। इसलिए सबसे पहले अपने चेहरे पर थोड़ा सा फाउंडेशन लगाएं और और कॉनकेलर के जरिए दाग-धब्बों को छिपाएं। अब अपने गाल पर हल्के हाथों से बारीकी के साथ गुलाब का पाउडर लगाएं।

खूबसूरत बाल
क्या जब कोई लड़का आपके बालों से खेलता है तो आपको अच्छा लगता है? क्या आप नहीं चाहते कि वह बार-बार ऐसा करे? इसके लिए जरूरी है कि आपके बाल मुलायम, चमकीले और सुगंधित हों। याद करें कि किस तरह राचेल का नारियल का सुगंध वाला बाल रोस को उनके लिए बेकरार कर देता था। इसलिए अपने बालों में शैंपू और कंडीश्नर का इस्तेमाल करें और फिर देखें कि वह किस तरह वह आप पर फिदा होता है।

सुंदर नाखुन
अगर आपको लगता है कि नाखुन की देखभाल और पैरों की साफ-सफाई के लिए आप जो पैसा खर्च करेंगी वह बेकार चला जाएगा और इस पर कोई ध्यान नहीं देगा, तो आप अपने विचार बदल दें। पुरुषों का ध्यान महिलाओं की नाखुन पर भी जाता है। लंबे और खूबसूरत नाखुन से एक महिला की सुंदरता और भी निखर कर सामने आती है। इसलिए आप अपने नाखुन को सुंदर बनाने की कोशिश करें। अपने स्किन टोन के अनुसार आप अलग-अलग शेड के नेल पॉलिश का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। नेल आर्ट आज के समय में काफी प्रचलन में है और पुरुषों का ध्यान इस ओर जरूर जाता है। इसलिए अपने नाखुन का विशेष ध्यान रखें।

नर्म त्वचा
स्पर्श करना पुरुषों के लिए बहुत मायने रखता है। अपने हाथ और पैर को नियमित रूप से वैक्स करें और नहाने के बाद एक अच्छे दर्जे का मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे न सिर्फ आपकी त्वचा चिकनी होगी, बल्कि इसमें निखार भी आएगा। इससे उनके मन में शारीरिक स्पर्श की इच्छा ज्यादा होगी।

सांसों में ताजगी
जिस तरह आपको किस करते समय लड़के के मुंह से आनी वाली दुर्गंध से परेशनी होती है, उसी तरह यह परेशानी लड़कों को भी होती है। उन्हें किस करते समय इस बात में जरा भी दिलचस्पी नहीं होती कि आपने लंच या डिनर में क्या खाया था। इसलिए हमेशा अपने साथ पिपरमेंट स्प्रे और टूथपिक्स रखें और उसका इस्तेमाल करें। अपने दांतों में चिप्स या भोजन के टुकड़ों को फसा हुआ न रहने दें। साथ ही ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। इससे आपका मुंह सूखेगा नहीं और सांसों में ताजगी भी बनी रहेगी। इतना ही नहीं, आपको हर सुबह माउथवॉश से अपना मुंह धोना चाहिए।

सही एसेसरीज
सही एसेसरीज भी बेहद जरूरी है। हो सकता है आपको ज्वेलरी से बेहद लगाव हो, पर इसका मतलब यह नहीं कि आप इसे किसी भी चीज के साथ पहन लें। ज्वेलरी का बहुत ज्यादा इस्तेमाल न करें। ज्वेलरी सिर्फ आपके लुक को बेहतर बनाएगा। इसलिए अपने ज्वेलरी का चयन अपने परिधान के अनुसार ही करें।

आकर्षक हील
इस बात में कोई शक नहीं कि आप हील से सेक्सी दिखेंगी। यह बात साबित हो चुकी है कि हील से आपके पैर लंबे नजर आते हैं। ये तो हम सभी जानते हैं कि पुरुषों को लंबे पैर कितने पसंद होते हैं। एक ताजा शोध में यह बात भी सामने आई कि हील पहनने से आप अंदर से खुद को आत्मविश्वास से भरा महसूस करते हैं। क्या पता, हील पहनने के बाद आपका आत्मविश्वास इतना ज्यादा बढ़ जाए कि आप उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखने की हिम्मत जुटा सकें।

अच्छी खुशबू
इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप लंबे समय से ऑफिस में काम कर रही हैं या फिर यहां वहां भागदौड़ कर रही हैं, आपके बदन से अच्छी खुशबू का आना बेहद जरूरी होता है। वैसे ये पहली चीज नहीं है जिस पर पुरुष ध्यान देते हैं, पर आप बिलकुल नहीं चाहेंगे कि वह आपसे दूर भागे। आप जब भी मिलने जाएं, साथ में परफ्यूम जरूर रखें। भारतीय जलवायु के अनुसार दुर्गंधनाशक रखना सबसे अच्छा रहेगा। तो अगली बार जब आप किसी पुरुष के बगल से गुजरेंगी तो फूलों की महक, मुश्क और दूसरी तरह की खुशबू से वह आपको दोबारा देखने से खुद को रोक नहीं पाएगा।



Click it and Unblock the Notifications