Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
पुरुषों और महिलाओं के लिए सर्दी में शरीर की देखभाल
सर्दी आते ही शरीर में शुष्कता झलकने लगती है और ऐसे में अगर त्वचा कि सही तरीके से देखभाल न की जाये तो त्वचा में झुरियाँ पढ़ने लगती हैं। सर्दियों के मौसम के दौरान पुरुष और महिलाओं दोनों को अपनी त्वचा का ख्याल रखने कि जरुरत होती है।
गर्मियों के मौसम में हवा में नमी होती है इसिलए हमे रूखी त्वचा का सामना करना नहीं पढ़ता है, क्यों कि इस वक़्त हवा में इतनी नमी होती है जो हमारी त्वचा के लिए परियाप्त है। मगर सर्दियों के मौसम में रूखेपन कि वजह से त्वचा में खिंचाव सा महसूस होने लगता है, इस लिए कोई भी क्रीम या मॉइस्चराइज़र लगाने से पहले ठीक से जाँच लें. तो आइये जाने कुछ ऐसे ही खास नुस्ख़े

सर्दी में शरीर की देखभाल के टिप्स
स्नान करने के बाद अपने शरीर को साफ करके तुरंत ही मॉइस्चराइजिंग लोशन लगाएं। रूखी त्वचा के लिए बेहतर क्रीम और लोशन वही है, जो एसपीएफ से युक्त हो। चेहरे के कुछ भागों पर मौसमी असर कुछ ज्यादा ही होता है, खास तौर पर आंखों के नीचे। ऐसे बॉडी लोशन का चुनाव करें, जो बहुत देर तक टिकी रहती हो। मॉइस्चराइजिंग के लिए कुछ अनोखे प्रयोग जैसे कि बादाम का तेल या जैतून के तेल लगाने से बिल्कुल न हिचकिए। शीत ऋतु कठोर होती है, इसलिए आपको अपनी त्वचा की चमक बनाए रखने के लिए कुछ मजबूत उपाय कीजिये।
सर्दियों के दौरान होंठो की देखभाल
तेज सर्दी के मौसम में होंठ अकसर फटे जाते हैं, क्योंकि होंठों से नेचुरल ऑइल खत्म हो जाता है। जिसके कारण होंठ फटे और रूखे हो जाते हैं। सर्दी में तेज हवाएं और सूर्य की तेज किरणों से हारमोंस में असंतुलन पैदा हो जाता है जिसकी वजह से होंठ फट जाते हैं। सूखे होंठों से बार-बार पपडी निकालते रहने से भी होंठ मुलायम नहीं रह पाते है। बहुत ज्यादा मात्रा में लिप बाम भी नहीं लगाना चाहिए। जरूरी नहीं है कि हमेशा होंठों पर कुछ लगायें रहें। आप जब भी घर से बाहर जाएं, अपने साथ पानी की बोतल रखें। शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा शरीर और होंठों की नमी को बरकरार रखती है। आयरन और फैटी एसिड की मात्रा शरीर में सही होनी चाहिए इससे होंठों में दरारें नहीं पडेंगी और होंठों के किनारे नहीं कटेंगे।
सर्दियों के दौरान में पैरों कि देखभाल
रोजाना नहाते समय पैरों को साबुन से धोएं। एड़ी को भी स्क्रब करें, ताकि उस पर मैल जमा न हो सके। पैरों पर जमी धूल-मिट्टी व गंदगी को हटाने के लिए एक टब में गरम पानी लेकर उसमें 3 चम्मच नमक डाल दीजिए। अब इस पानी में पैरों को डुबोकर 30 मिनट बैठ जाइए। आप पाएँगे कि कुछ देर बाद आपके पैरों की थकान दूर होने के साथ ही आपके पैरों में जमी धूल-मिट्टी भी पानी के ऊपर आ जाएगी। अब किसी सॉफ्ट ब्रश से पैरों को रगड़कर अच्छी तरह से साफ करें। ऐसा करने से आपके पैरों की गंदगी साफ हो जाएगी और आपके पैरों की त्वचा खूबसूरत व कोमल बनेगी।
सर्दियों के दौरान बालों की देखभाल
सर्दियों के मौसम में बालों की देखभाल बहुत ज्यादा जरूरी हो जाती है। अगर बालों की उचित देखभाल न की जाए तो ये टूटने लगते हैं। इनमें रूखापन आ जाता है और बालों में डैंड्रफ की समस्या हो सकती है। सर्दियों में बालों के लिए तेल बेहद जरूरी होता है। इससे बालों को नमी मिलती है। सर्दियों में डैंड्रफ एक आम समस्या हैं, रूसी की परेशानी से बचने के लिए रात में नींबू का रस और नारियल का तेल मिलाकर मालिश करें। इसे पूरी रात लगा रहने दें। सुबह होने पर शिकाकाई शैंपू से अपने सिर को धो लें। रूसी से राहत मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
