Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पुरुष ऐसे करें नाक के बाल ट्रिम
नाक के बाल से कई बार हमारे सामने शर्म की स्थिति पैदा हो जाती है। इसलिए यह जरूरी है कि हमें नाम के बाल ट्रिम करने का सही तरीका पता हो। कई लोग नाक के पूरे बाल को हटा देते हैं। हालांकि ऐसा करना ठीक नहीं है, क्योंकि नाक के बाल धूल को हमारे शरीर के अंदर जाने से रोकता है। अगर नाक में बाल न हो तो वातावरण की जहरीली चीजें नेसल कैविटी और यहां तक कि फेफड़े में जाकर गंभीर समस्या पैदा कर सकती है।
इतना ही नहीं, अगर आप किसी नुकीली चीज को नाक के अंदर डाल कर बाल साफ करते हैं तो यह खतरनाक भी है। इसलिए आप बाल को पूरी तरह से हटाने के बजाय ट्रिम करें। नाक के बाल को ट्रिम करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि सिर्फ उन्हीं बालों को हटाएं जो सिर को ऊपर करने पर नजर आएं। इससे लोगों को आपके नाक के बाल नजर भी नहीं आएंगे और आपको स्वस्थ रखने के लिए नाक में पर्याप्त बाल भी रहेंगे। एक और महत्वपूर्ण बात यह कि नाक के बाल को कभी तोड़े नहीं। इससे नाक में जलन होगी।
नाक के बाल ट्रिम करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप पूरे तरह से जगे हुए हों। सो कर उठने के तुरंत बाद या सोने से ठीक पहले कभी भी ट्रिमिंग न करें। पूरी एकाग्रता के अभाव में आपको इंजुरी हो सकती है। नहाने के बाद नाक का बाल ट्रिम करना सबसे अच्छा रहता है। इस समय न सिर्फ आप चौकस रहते हैं, बल्कि नाक के बाल भी काफी मुलायम रहते हैं।

1. सुरक्षा
जब भी आप नाक या कान के बाल ट्रिम करते हैं तो सबसे पहले सुरक्षा की बात आती है। हमेशा ट्रिम पर्याप्त रोशनी में ऐसे आईने के सामने करें, जिसमें आप खुद को अच्छे से देख पाएं। सिर्फ और सिर्फ कैंची के इस्तेमाल से बचें, क्योंकि यह खतरनाक है और थोड़ा सा झटका लगने पर भी नाक और कान में हमेशा—हमेशा के लिए निशान पड़ सकता है।
2. जागृत अवस्था में और नहाने के बाद करें ट्रिमिंग
नाक के बाद ट्रिम करने से पहले यह बात पूरी तरह से सुनिश्चित कर लें कि आप पूरी तरह से जागृत हों। सो कर उठने के ठीक बाद और सोने से ठीक पहले कभी भी ट्रिमिंग न करें। एकाग्रता के अभाव में इंजुरी हो सकती है। साथ ही नहाने के बाद ट्रिमिंग करना सबसे अच्छा रहता है, क्योंकि इस समय आप न सिर्फ पूरी तरह से जागृत रहते हैं, बल्कि नाक के बाल भी मुलायम रहते हैं।
3. कितना करें ट्रिम
अपने सर को ऊपर की ओर उठाएं। अब जितना बाल आपको नजर आ रहा हो बस उसे ही ट्रिम करें। इससे लोगों को आपके नाक के बाल नजर नहीं आएंगे। साथ ही आपके नाक इतनी बाल बची रहेगी जिससे आप अस्वस्थ नहीं होंगे।
4. ज्यादा ट्रिम करने से बचें
नाक के बाल को कभी भी न तोड़ें। इससे जलन हो सकती है। ऐसी समस्या नोज हेयर रिमूवल से भी आती है। साथ ही नाक के बाल को बहुत अंदर तक ट्रिम करने से भी समस्याएं पैदा होती हैं। इससे नाक के टिशू को नुकसान पहुंचता है और घाव व दाने निकलने का भी खतरा रहता है। साथ ही क्षतिग्रस्त टिशू बैक्टीरिआ के इंफैक्शन का शिकार भी हो सकता है।
5. शार्प और क्लीन
अपने ट्रिमर को अपने पार्टनर से भी शेयर न करें। इससे इंफैक्शन का खतरा रहता है। यह सुनिश्चि कर लें कि आपके ट्रिमर का ब्लेड शार्प और साफ हो। कम धार वाले ब्लेड से काफी ज्यादा इंजुरी हो सकती है। इसी तरह गंदे ट्रिमर से इसमें मौजूद बैक्टीरिआ से इंफैक्शन का डर रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
