Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
त्वचा पर वैक्सिंग के लाभ
वैक्सिंग, शरीर से अनचाहे बालों को हटाने का एक अच्छा तरीका है। इससे हाथों-पैरों पर उगने वाले बालों को हर 4-6 सप्ताह में आसानी से निकाला जा सकता है। वैक्सिंग को घर पर या पार्लर में आसानी से किया जा सकता है। यह मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है- कोल्ड वैक्सिंग और हॉट वैक्सिंग। कोल्ड वैक्सिंग में वैक्स को सीधा स्कीन पर लगा दिया जाता है और पेपर या कपड़े की पट्टी से खींचकर बाल निकाल दिए जाते है। हॉट वैक्सिंग में वैक्स को गर्म करके पिघलाया जाता है और इसके बाद इसे स्कीन पर लगाया जाता है और फिर पेपर या कपड़े की पट्टी से बालों को निकाल दिया जाता है।
वैक्सिंग क्यूं, कैसे और कब करें?
दोनों ही प्रकार की वैक्सिंग, त्वचा के लिए लाभकारी होती है। वैक्सिंग से सिर्फ अनचाहे बाल ही नहीं निकलते है बल्कि इसके कई और फायदे भी होते है। यह सस्ता और आसान होता है, इसमें समय भी कम लगता है। इसके अलावा, वैक्सिंग के कई अन्य फायदे निम्म प्रकार हैं :

1) स्कीन टेक्सचर : वैक्सिंग करवाने के बाद त्वचा काफी मुलायम हो जाता है। वैक्सिंग करवाने से ड्राई और डेड स्कीन निकल जाती है और बाल भी हट जाते है जिससे छूने पर पंख जैसा स्पर्श महसूस होता है। किसी और प्रकार से बालों को हटाने पर ऐसा नहीं होता है। मार्केट में कुछ ऐसे वैक्स भी उपलब्ध होते है जो स्कीन को मॉश्चराइज करने के लिए बने होते है। अगर आपकी त्वचा ज्यादा रूखी है तो वैक्सिंग करवाएं।
2) जलन या खुजली नहीं : वैक्सिंग करवाने से त्वचा में किसी प्रकार की जलन या खुजली नहीं होती है। हेयर रिमूविंग क्रीम आदि से कई लोगों को दाने पड़ जाते है। अगर आपकी त्वचा ज्यादा सेंसटिव है तो साधारण वैक्स का इस्तेमाल करें, इसमें कम मात्रा में कैमिकल होते है जिससे त्वचा सही रहती है। अगर वैक्सिंग के बाद आपको हल्के लाल दाने पड़ते हैं तो इसका मतलब है कि वैक्सिंग करने का तरीका सही नहीं था।, इसके लिए जरूरी है कि सही तरीके से वैक्स करें।
3) चोट या कटता नहीं है : वैक्सिंग करवाने से त्वचा में कहीं भी चोट नहीं लगती है और न ही कटता है, रेजर आदि से बाल हटाने पर त्वचा के कटने का ड़र रहता है और त्वचा भी खुरदुरी हो जाती है।
4) पूरी तरह से सफाई : वैक्सिंग करवाने से हाथ या पैरों के छोटे से छोटे बाल भी आसानी से निकल जाते है और पूरी स्कीन साफ निकल आती है लेकिन अगर आप क्रीम या रेजर से साफ करती है तो कहीं न कहीं बाल रह जाएंगे और चार छ: दिन में ही त्वचा बेहद रूखी हो जाएगी।
5) बाल कम आते है : अगर आप लगातार वैक्स करवाती रहें तो धीरे-धीरे बाल आना काफी कम हो जाता है। एक समय के बाद वैक्स करवाने के 4-6 सप्ताह तक हाथों पर कोई बाल नहीं उगता है।



Click it and Unblock the Notifications
