Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
कैसे बचें वैक्सिंग की सूजन से
आज के समय में बड़ी संख्या में महिलाएं त्वचा से बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग का इस्तेमाल करती हैं। एक तरफ जहां वैक्सिंग अनावश्यक बालों को हटाने का सबसे आसान तरीका है, वहीं दूसरी ओर इससे एक छोटी सी समस्या भी पैदा हो जाती है। वैक्स बंप या पिंपल से ज्यादातर महिलाओं को दो चार होना पड़ता है। ज्यादातर मौकों पर इन वैक्सिंग बंप से दर्द नहीं होता है, पर कई बार यह काफी तकलीफदेह हो जाता है।
वैक्सिंग बंप के होने के कई कारण हैं। कई बार वैक्सिंग में इस्तेमाल रसायन का त्वचा पर नाकारात्मक असर पड़ता है। साथ ही वैक्सिंग बंप के तापमान सहित और भी कई कारण होते हैं। अगर वैक्सिंग बंप के उपचार से आपको फायदा नहीं हो रहा है, तो आइए हम आपको इससे छुटकारा पाने के कुछ टिप्स बताते हैं।
वैक्सिंग क्यूं, कब और क्यूं करें?

1. सॉफ्ट वॉश
अगर आप चाहते हैं कि आपको वैक्सिंग बंप की समस्या से न जूझना पड़े तो आप वैक्सिंग के बाद कड़ा स्क्रब बिल्कुल न करें। वैक्सिंग किए हुए स्थान को आप सिर्फ हल्के हाथों से धोएं। यह वैक्सिंग बंप का एक ऐसा उपचार है, जिसे आप आसानी से अपना सकते हैं।
2. सूती कपड़े का प्रयोग
वैक्सिंग बंप के उपचार में आप सूती के कपड़े की भी मदद ले सकते हैं। वैक्सिंग किए हुए स्थान को सूती कपड़े से ढंक दें। त्वचा पर धूल को जमा न होने दें। वैक्सिंग बंप का यह उपचार भी बेहद कारगर है।
3. जगह भी है महत्वपूर्ण
आप किस जगह पर रहते हैं, यह भी महत्वपूर्ण है। वैक्सिंग के बाद बेहतर होगा कि आप गर्म स्थान के पास जाने के बजाय किसी आरामदायक जगह पर रहें। ओवन के करीब बिल्कुल न जाएं। इससे स्थिति बिगड़ सकती है।
4. नॉन-प्रिस्क्रीप्शन ड्रग्स
नॉन-प्रिस्क्रीप्शन ड्रग्स से भी वैक्सिंग बंप का उपचार किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल आप दर्द से छुटाकारा पाने में कर सकते हैं। आप इस बारे में ज्यादा न सोचें कि इससे वैक्सिंग बंप किस तरह से ठीक होगा। बस आप इसका इस्तेमाल कर लाभ उठाएं।
5. त्वचा को हाइड्रेट रखें
अगर आप वास्तव में वैक्सिंग बंप से निजात पाने को लेकर गंभीर हैं तो अपनी त्वचा को हाइड्रेट रखें। वैक्सिंग के तुरंत बाद त्वचा पर मॉइस्चराइजिंग लॉसन लगाएं। इससे वैक्सिंग बंप को कम करने में मदद मिलेगी।
6. पोस्ट—वैक्स प्रोडक्ट
वैक्सिंग बंप के उपचार में पोस्ट—वैक्स प्रोडक्ट का भी खासा महत्व है। बाजार में ऐसे ढेरों प्रोडक्ट उपलब्ध हैं और आप इनमें से कोई एक चुन सकते हैं। हालांकि प्रोडक्ट का चुनाव करते समय विशेषज्ञों से परामर्श जरूर लें।
7. समस्या बताएं
वैक्सिंग बंप से छुटकारा पाने के कई टिप्स हैं, पर यह टिप्स सबसे महत्वपूर्ण है। जब आप अगली बार वैक्सिंग के लिए जाएं तो वैक्सर को अपनी समस्या जरूर बताएं। उन्हें अपने वैक्सिंग बंप के बारे में बताएं। यह भी देखें कि कहीं वैक्स बहुत ज्यादा गर्म तो नहीं। साथ ही अपने वैक्सर को कुछ अलग फार्मूला ट्राई करने के लिए भी कहें। अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा संवेदनशील है, तो इसे स्पेशल केयर की जरूरत होगी।



Click it and Unblock the Notifications
