Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
मौनसून में नाखूनों को स्टाइल देने का अच्छा तरीका
मौनसून सीजन में आपको अपने शरीर के हर अंग की अच्छे से देखभाल करनी चाहिये। चाहे आपके हाथ हों या फिर पैर, उनके नाखूनों को साफ रखना जरुरी है। आप अपने शरीर की मौनसून में जितनी देखभाल करेंगे आप उतना ही सुकून और अच्छा फील करेंगी। इस मौनसून में अपने नाखूनों पर खास नजर रखें।
इस समय आपको अपने नाखूनों को ट्रिम कर के रखना चाहिये लेकिन अगर आप कॉलेज गोइंग गर्ल हैं और लंबे नाखून पसंद करती हैं, तो अपने नाखूनो को साफ-सुथरा रखें। आप इन्हें मैनीक्योर और पैडीक्योर भी कर सकती हैं। आखिर कौन नहीं चाहता कि उसके नाखून चमकदार दिखें, तो बस इन दिये गए टिप्स को अपनाइये और दीजिये अपने नाखूनों को स्टाइल। नाखून के आकार बताएँगे आपका व्यक्तित्व..

मौनसून में नाखूनों को स्टाइल देने का अच्छा तरीका
1. उन्हें सूखा रखें- मौनसू के समय अपने नाखूनों को सूखा रखना थोड़ा मुश्किल काम है। लेकिन इसे सूखा रखना बहुत जरुरी है, खास तौर पर पैरों के नाखूनों को। इस मौसम में नाखूनों में बड़ी जल्दी फंगस लग जाती है। अगर आप दिनभर जूता पहने रहेंगे तो भी यह समस्या पैदा कर सकता है। इन दिनों आपको पैरों को खुला छोड़ने वाले जूते ही पहनने चाहिये।
2. कीटाणुरहित करें- मौनसून के समय पैरों से उमस के कारण गंदी बदबू आने लगती है। इससे आपके पैरों में बैक्टीरिया और मृत्य कोशिकाओं का विकास होने लगता है। इससे बचने के लिये आपको अपने पैरों को नमक वाले पानी में हर दिन डुबो कर रखना चाहिये। आप उंगलियों के बीच में एंटी फंगल पावडर का भी प्रयोग कर सकते हैं।
3. चमकदार नाखून- मौनसून का आपके नाखूनों पर अगल-अलग तरीके का असर पड़ सकता है। यह आपके नाखूनों की रंगत उड़ा सकता है और उन्हें कमजोर बना सकता है। यह नाखूनों में खुजली, लालिमा और उनमें सूजन पैदा कर सकता है।
4. नाखूनों को ट्रिम करें- इन दिनों अपने नाखूनों को लंबा ना रखें। और अगर लंबा रखना भी हो तो, उसे साफ कर के रखें। नाखून अगर लंबे होंगे तो उनमें गंदगी वास करेगी और उनमें बैक्टीरिया होने के चांस बढ़ जाएंगे।
5. मैनीक्योर और पेडीक्योर- आप अपने घर पर ही मैनीक्योर और पेडीक्योर आराम से कर सकती हैं। बस आपको सही तकनीक और सही प्रोडक्ट का इस्तमाल करना होगा। आपको कुछ चीजें जैसे, फुट स्क्रबर और स्क्रैपर आदि की आवश्यकता पडे़गी।



Click it and Unblock the Notifications
