Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
इन गर्मियों में क्या-क्या रखें अपने बैग में?
गर्मियों में केवल स्टाइलिश रहना ही नहीं बल्कि खुद को कंफर्टेबल भी रखना जरुरी है। अब समय आ चुका है कि आप अपने हैंडबैग को रिवैंप कर लें। सनस्क्रीन, लिप बाम से ले कर पानी की बोतल और मेकअप बेस अपने बैग में रखना बहुत जरुरी है। गर्मियों के मौसम में रोगाणुओं के फैलने का चांस बहुत ज्यादा बढ़ जाता है इसलिये अपने बैग में एक सेनिटाइजर रखना तो बिल्कुल भी ना भूलें।
अगर आप गर्मियों में कहीं लंबी छुट्टी बिताने की सोंच रही हैं तो अपने बैग को बड़ा बनाइये और उसमें इन सभी समानों को भर कर रखिये। अगर आप ये छोटी छोटी चीजें अपने साथ रख कर ले जाएंगी तो आपको गर्मी में बिल्कुल भी अनकंफर्टेबल महसूस नहीं होगा। आइये जानते हैं कि अपने बैग में क्या क्या समान रखें। ऑइली त्वचा के लिये समर मेकअप टिप्स

सनस्क्रीन
धूप हो चाहे बदली, सनस्क्रीन लगाना मस्ट है। सनस्क्रीन यूवी किरणों को रोकने का काम करता है। हर सनस्क्रीन से कितना लाभ मिलता है इसका निर्धारण एस पी एफ के माध्यम से किया जाता है। अपने बैग में एस.पी.एफ 50 रखें क्योंकि यह लगभग 90 प्रतिषत यू.वी.बी.किरणों को रोकती है।

लिप बाम या लिप ग्लास
चेहरे की त्वचा के साथ ही होठों को भी कड़क धूप से बचाने की आवश्यकता है। होठों पर लिपबाम लगाइये जिससे वह नम रहें।

सनग्लास
UV किरण से बचने के लिये एक अच्छा पेयर सनग्लास का रखें। इससे आंखें बची रहेगी और आपके सिर में धूप की वजह से दर्द भी नहीं होगा। साथ ही यह स्टाइलिश भी लगेगा।

पानी की बोतल
गर्मी में पानी पीना बहुत ही जरुरी है नहीं तो आप चक्कर खा कर गिर पड़ेगें। इसके लिये हमेंशा अपने बैग में एक ऐसी पानी की बोतल रखें जिसमें मेजरमेंट साफ लिखा गया हो। हर दिन 8 गिलास पानी जरुर पियें।

मेकअप बेस
कंपैक पाउडर और प्राइमर की जगह पर मेकअप बेस ले कर जाएं क्योंकि इसमें एसपीएफ 50 मात्रा की सनस्क्रीन भी मिली होती है।

फेशियल वाइप्स
लंबे दिन के लिये चेहरे पर पसीने को साफ करने के लिये एक फेशियल वाइप साथ में रखें। इनको प्रयोग कर के आप फ्रेश महसूस कर सकती हैं।

मिनी डियोड्रंट
इन चिपचिपाती गर्मी में आप नहीं चाहेंगी की आपकी तन की दुर्गंध से आपका प्रेभी भाग जाए। इसलिये गर्मी में रिफ्रेश महसूस करने के लिये परफ्यूम या डियो जरुर साथ में रखें।

सेनिटाइजर
रोगाणुओं को पसीने और गर्मी से बहुत ज्यादा प्यार है। रोगाणु नमी और गर्मी में ज्यादा पैदा होते हैं और इनसे फूड प्वाइजनिंग का भी खतरा लगा रहता है। आप एक सेनिटाइजर साथ में रखें और जब भी कुछ खाएं तो उससे अपना हथा साफ कर लें।

ताजगी से भरा स्प्रे
जब चेहरा धूप में चलते चलते जल जाए तो आपको जरुरत पड़ेगी एक फेस स्प्रे की। आप इसे घर पर भी बना सकती हैं। इसे बनाने के लिये आपको एक बोतल में केवल रोजवॉटर भरना होगा। जब भी थकान लगे तो इसे अपने मुंह पर स्प्रे कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
