Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
दाढ़ी की देखभाल करने के 10 बेहतरीन टिप्स
दाढी और मूंछ मर्द की मर्दानगी की पहचान है। लेकिन समय के साथ-साथ यह पुरूषों के चेहरे पर से लुप्त होती चली गई। अतः परूष स्वयं को कलीन शेवड रखना ज्यादा पसंद करने लगे। हालांकि दाढी रखना कोई आसान काम नहीं है। हमारे शरीर के अन्य हिस्सों की तरह हमें इसकी भी देख-रेख करने की आवश्यकता है। पुरूषों में दाढी को साफ रखने की, समय-समय पर ट्रिमिंग करने की व इससे होने वाली असुविधाओं को बर्दाश करने की क्षमता होनी चाहिए।
कैसे बनाएं अपनी दाढ़ी को मुलायम
हाल ही में हुए एक अध्ययन से पता चला है कि महिलाओं को शेवड पुरूषों के मुकाबले दाढी वाले पुरूष ज्यादा पसंद आते हैं। अतः आज दाढी किसी को इंप्रेस करने के भी काम आ सकती है। सही तरह से ट्रिम करने पर यह आपके चेहरे को एक अनोखा रूप देती है। जिसकी वजह से महिलाएं आपकी ओर इतनी आकर्षित हो जाती हैं।

1 खुजली होना
अगर आपने दाढ़ी रखने का फैसला कर लिया है तो शुरुआती दिनों में आपको खुजली की समस्या हो सकती है। पसीने की वजह से आपकी दाढी में खुजली होती है व इससे निजात पाने के लिए आपको अपनी दाढी को साफ रखने की जरुरत है। दो हफ्तों बाद आपकी दाढ़ी की लंबाई और बढ जाएगी।

2 सही समय का इंतजार करें
कुछ मर्दों को दाढी रखने का बड़ा शौक होता है। लेकिन जैसे ही उनकी दाढी थोडी सी बढ़ती है वे फौरन उसे ट्रिम कर देते हैं या फिर उसे शेव कर देते हैं। अगर आप अपने चेहरे को दाढी से ढक्का हुआ देखना चाहते हैं, तब इसके लिए एक या दो महीने का इंतजार करें। इसके बाद अपनी दाढी को शेव या ट्रिम करें।

3 शैंपू
अपने सर के बालों की तरह आपको अपनी दाढी पर भी पूरा ध्यान देने की जरुरत है। इसके लिए अपनी दाढी को सप्ताह में 2 बार शैंपू करें। इसे साफ व पसीने से मुक्त रखें।

4 साबुन का इस्तेमाल ना करें
अक्सर पुरूष चेहरे पर इस्तेमाल किए जाने वाले साबुन से ही अपनी दाढी को धो लेते हैं। साबुन में मौजूद तत्व आपकी दाढी को खुरदरा व रूखा बना सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप साबुन के बजाय शैंपू का उपयोग करें।

5 कंडीशनर का उपयोग करें
शैंपू के साथ-साथ कंडीशनर का भी इस्तेमाल करें। अगर आपकी दाढी बहुत लंबी है तो उसे बांध कर रखें। आपकी सहायता करने के लिए बाजार में हेयर-फिक्सर भी उपलब्ध हैं।

6 ट्रिमिंग
अपने चेहरे को एक सही आकार देने के लिए अपनी दाढी को ट्रिम करें। दाढी को महीने में केवल एक बार ट्रिम करें। आधुनिक उपकरणों की मदद से आप घर बैठे अपने पसंदीदा आकार में अपनी दाढी को ट्रिम कर सकते हैं।

7 ट्रिमिंक के लिए जरुरी उपकरण
दाढी बनाने से पहले आपके शेल्फ में वो सारी आवश्यक चीजें मौजूद होनी चाहिए जिनकी आपको जरूरत पडने वाली है। सैलून में जाकर दाढी बनाना आपकी जेब पर महंगा पड सकता है।

8 नींद
नींद का असर सिर्फ हमारे शरीर पर ही नहीं पडता बल्कि हमारे बालों की वृद्धि पर भी पडता है। अतः हर रोज 6-8 घंटों के लिए चैन की नींद सोएं।

9 भोजन
ध्यान रहे कि भोजने करते वक्त आपकी दाढी पर खाना ना गिरे। खाद्य पदार्थ आपकी दाढी में चिपक जाते हैं अतः इन्हें निकालने के लिए आपको अपनी दाढी को धोना पड सकता है।

10 हाइजीन
धूल, मिट्टी व बैक्टीरिया के कारण आपको खुजली की समस्या हो सकती है। इसलिए दाढी को साफ रखना बहुत जरूरी है।



Click it and Unblock the Notifications
