Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
इन चीज़ों से करें होंठो को स्क्रब और पाएं प्यारी मुस्कान
होंठो को साफ और चमकदार बनाने के लिये उसको स्क्रब करते रहना बहुत जरुरी है। आप चाहें तो घर पर मौजूद फलों, मेवे या ओट्स दृारा अपने होंठो को स्क्रब कर के उस पर जमी डेड स्किन को साफ कर सकती हैं।
READ: होंठो पर पडे़ सफेद धब्बे मिटाने के घरेलू नुस्खे
होंठो से जब डेड स्किन साफ हो जाएगी तो होंठ अपने आप ही चमकदार हो जाएंगे तथा उनका रंग भी निखर जाएगा। आपको यह घरेलू उपचार नियमित रूप से आजमाने होंगे तभी आपको असर दिखेगा।

सिट्रस फल
आप इस काम के लिये चाहे तो संतरा ले सकते हैं या फिर स्वीट लाइम। इसे बीच से काटें और होंठों पर उससे मसाज करें। इस फल में मौजूद एसिड होंठो के रंग को बरकरार रखेगा और साथ ही रूखी त्वचा को निकालेगा।

बादाम
बादाम में विटामिन ई होता है जो कि त्वचा के लिये अच्छा होता है। बादाम को पीस कर उसका पावडर बना कर उसे स्क्रब के रूप में प्रयोग करें।

ठंडी दही
फटे होंठो पर ठंडी दही लगा कर मसाज करें। इससे आपके होंठो की डेड स्किन निकल जाएगी।

स्ट्रॉबेरी
इस फल के पीस को होंठो पर 15 मिनट के लिये मसाज करें। इससे होंठ अपने आप ही लाल दिखने लगेंगे।

नाशपाती
नाशपाती की कठोर त्वचा, होंठो पर रगड़ने से होंठो की डेड स्किन निकल जाएगी।

ओटमील
ओटमील को पीस कर पावडर बना लें और उसमें थोड़ा सा पानी डाल कर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने रूखे होंठो पर लगाएं। इससे होंठ सुंदर दिखाई देने लगेंगे।

दूध
होंठो पर दूध को सीधे तौर पर लगा कर मलने से होंठो की रंगत बदल जाती है। इससे 15 मिनट तक मसाज करें।



Click it and Unblock the Notifications
