Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
नेचुरल बॉडी स्क्रब के लिए 8 बीज
बॉडी स्क्रब, अपने शरीर की देखभाल करने के लिए बेहद आवश्यक होता है। इसके लिए आपको कई बार पार्लर जाना पड़ता है। लेकिन हर दफ़ा पार्लर में स्क्रब करवाना आपकी बॉडी स्कीन को नुकसान पहुंचाता है क्योंकि स्क्रब करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला बेस प्राकृतिक नहीं होता है।
बेहतर होगा कि आप घर पर ही नेचुरल बॉडी स्क्रब बनाकर उसका इस्तेमाल करें या फिर अपने पॉर्लर में इसी तरह के स्क्रब का इस्तेमाल करने को कहें।
READ: घर पर ऐसे बनाइये शुगर स्क्रब
टिप्स: ये सभी बॉडी स्क्रब पूर्णत: प्राकृतिक है, इसलिए इनसे किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन अगर आपको किसी विशेष पदार्थ से एलर्जी है तो उसे न ही इस्तेमाल करें। स्क्रब को सीमित समय तक ही करें, वरना जलन या छिलने की समस्या भी हो सकती है। स्क्रब के बाद गुनगुने पानी से ही नहाएं।
आज बोल्डस्काई आपको 8 ऐसे बीजों यानि सीड्स के बारे में बताएगा, जिनसे निर्मित बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल करने से आपकी स्कीन में ग्लो आएगा और उसे कोई नुकसान भी नहीं पहुंचेगा। तो आइए जानते हैं:
READ: खूबसूरत बैक के लिये अपनाएं ये होममेड स्क्रब

तिल:
तिल खाने में बहुत टेस्टी लगता है और इससे बनने वाली हर डिश भी बहुत ज़ायकेदार होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि इससे निकलने वाला तेल, एक अच्छा बॉडी स्क्रब भी होता है। तिल का बॉडी स्क्रब बनाने के लिए इसके एक चम्मच तेल में आधा चम्मच हल्दी मिला लें; साथ ही साथ इसमें खड़े तिल भी मिला लें। इस मिश्रण को स्कीन पर एप्लाई करें और अच्छी तरह बॉडी पर रगड़ें। त्वचा में निखार आ जाएगा।

ख़सख़स के बीज:
ख़सख़स के सफेद या काले बीज, अच्छे बॉडी स्क्रब होते हैं। इनका छोटा आकार इन्हे बॉडी में अच्छे से स्क्रब करने के लिए मदद करता है। इससे स्क्रब बनाने के लिए इसके बीजों में नमक या चीनी मिलाएं और इसमें पेस्ट बनाने के लिए थोड़ा सा तेल भी मिला लें। इस मिश्रण को बॉडी पर हल्के हाथों से लगाएं और स्क्रब करें।

अलसी:
छोटे-छोटे भूरे रंग के हल्के से बीजों के बारे में सभी को पता है कि ये तासीर में ठंडे होते हैं और इनसे शरीर को काफी आराम मिलता है। अलसी से बॉडी स्क्रब को बनाकर स्क्रब करें तो आपको और भी ज्यादा लाभ मिलेगा। आधा कप अलसी के बीज, उसमें तीन चम्मच शहद और थोड़ा सा पानी से दूध मिला लें। इसे अच्छे से मिला लें और इससे बॉडी पर स्क्रब करें।

कॉफी के बीज:
बाहरी देशों में कॉफी सीड्स का बॉडी स्क्रब काफी लोकप्रिय होता है। आप भी इसे घर पर बनाकर ट्राई कर ही सकते हैं। सबसे पहले कॉफी के बीज ले लें। इसे भुरभुरा होने तक कूट लें, इस तरह की आपको चुभे नहीं। इसमें चीनी मिला लें और नारियल का तेल मिलाकर गाढ़ा सा पेस्ट तैयार कर लें। इससे स्कीन का स्क्रब भी हो जाता है और त्वचा पूरी तरह मॉश्चराइज भी हो जाती है।

सूरजमुखी के बीज:
सूरजमुखी के बीजों से निकलने वाला तेल खाना बनाने या अन्य कामों में प्रयोग लाया जाता है। लेकिन अगर आपको बॉडी स्क्रब करना है तो ये लाभकारी साबित होगें। सबसे पहले इन बीजों को साफ कर लें और इनमें ओटमिल, शहद और दूध मिला लें। निर्मित पेस्ट को बॉडी पर लगाएं।

सरसों के दाने:
सरसों एक सीड से ज्यादा मसाले के रूप में किचेन में इस्तेमाल की जाती है। इसका जा़यका अच्छा होता है और यह कई गुणों से भरपूर होता है। बॉडी स्क्रब बनाने के लिए सरसों के दानों में दही, शहद और आटा मिला लें और इस नरम से पेस्ट को बॉडी पर लगाकर स्क्रब करें।

कीवी:
कीवी में काले बीज होते हैं, ये बीज शरीर के लिए अच्छे होते हैं। इनसे बनने वाला बॉडी स्क्रब बहुत मंहगा होता है। इसके लिए आप सबसे पहले एक कीवी लें, इसे पीस लें और इसमें शहद और ओटमिल मिला लें। इसे त्वचा में लगाने से इन्टेन्ट शाइन (एकदम से चमक) आ जाती है।

काली मिर्च:
आपको आश्चर्य लग रहा होगा कि पिपर किस तरह से बॉडी स्क्रब हो सकता है। लेकिन ये सच है कि एक मसाले होने के साथ-साथ ये एक अच्छा बॉडी स्क्रब भी है। इससे बॉडी स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले नमक को ले और उसे भिगोकर एक समान पेस्ट बना लें, इस पेस्ट में पिपर को डालकर अच्छे से फेंट लें। डाली जाने वाली पिपर अच्छी तरह पिसी होनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
