Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
लड़को के पास जरुर होने चाहिये ये 6 ब्यूटी प्रोडक्ट
महिलाओं को सुंदरता सम्बंधी कई समस्याएं होती है जैसे- रूखे बाल, फटी त्वचा, फटी एडि़यां, असमान त्वचा, तैलीय त्वचा आदि। इन दिक्कतों से बचने के लिए महिलाएं अपनी किट में काफी प्रोक्ट्स रखती हैं।
Flat 50% Off On Bags And Backpacks Hurry Up Limited Period Offer Only at Paytm
लेकिन पुरूषों को भी ऐसी समस्याएं होती ही हैं, उन्हें भी रूखी त्वचा, रेज़र से लगने वाला कट, फटे होंठ, ब्लैक हेड, रूखे बाल और न जाने क्या-क्या होता है। लेकिन पुरूष अक्सर केयर लेस होते हैं वो हर समस्या के लिए एक ही तरह की क्रीम का इस्तेमाल करते हैं या फिर कुछ भी नहीं करते हैं।
मॉर्डन लड़कों में खुद को लेकर थोड़ी जागरूकता आई है, वो अपना ख्याल रखते हैं और खुद की देखभाल के लिए जरूरी प्रोडक्ट को भी खरीदते हैं।
पुरूषों को अपने साथ कुछ प्रोडक्ट को रखना चाहिए, ताकि उन्हें त्वचा या इस प्रकार की अन्य समस्याएं न हों। इसके लिए सबसे अच्छे ऑर्गेनिक उत्पाद रहते हैं जिनसे कोई साइडइफेक्ट नहीं होता है।
लेकिन जरूरी नहीं कि आपको हर जगह ये प्रोडक्ट मिल ही जाएं। पर कम से कम आप ऐसे कॉमन प्रोडक्ट को हमेशा इस्तेमाल कर ही सकते हैं जो हर जगह उपलब्ध हों और उनमें कैमिकल की मात्रा कम हों। लड़कों या पुरूषों को अपने बाथरूम में निम्न ब्यूटी प्रोडक्ट को अवश्य रखना चाहिए:

1. बॉडी वॉश:
बॉडी वॉश में सोडियम हाइड्रोक्साइड की मात्रा कम होती है, इसलिए साबुन के मुकाबले इनका इस्तेमाल ज्यादा अच्छा रहता है। इससे त्वचा में रूखापन नहीं होता है।

2. शेविंग क्रीम :
शेविंग क्रीम या जेल का इस्तेमाल करने से त्वचा में नमी रहती है और कट नहीं लगता है। इसमें ग्लिसरीन और शी बटर होता है जो त्वचा को मुलायम बनाएं रखता है। इसलिए, साबुन की बजाय शेविंग का इस्तेमाल ही दाड़ी बनाते समय करें।

3. इलेक्ट्रिक शेवर:
सामान्य शेवर से कट लग सकता है इसलिए, इलेक्ट्रिक रेजर का इस्तेमाल करें। इससे कट नहीं लगता है और त्वचा भी चिकनी बनी रहती है। बालों को जल्दी बढ़ने में रोक लगती है।

4. नाइट क्रीम:
रात के दौरान त्वचा में अपने आप रिपेयरिंग प्रक्रिया होती है। ऐसे में रात को हाथ-पैर धुलकर क्रीम लगाकर ही सोना चाहिए। इससे पूरे दिन त्वचा में नमी बनी रहती है।

5. पोस्ट-शेव लोशन:
दाड़ी बनाने के बाद यूं ही स्कीन को न छोड़ दें बल्कि पोस्ट-शेव लोशन लगाएं। इसे अपने बाथरूम में जरूर रखें, ताकि दाड़ी बनाते समय आपको याद रहें कि इसे लगाना है।

6. परफ्यूम:
कितने भी अच्छी तरह तैयार हो लें, लेकिन जब तक मन को खुश कर देने वाली महक न आ रही हो, तब तक कुछ कमी सी लगती है। अपने रूम में परफ्यूम या डियो अवश्य रखें, इससे आप रेडी होने के बाद इसे लगाने की याद रखेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
