Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सुंदर बाहों के लिए करें ये उपाय
(आईएएनएस)| यदि आप खुली बाहों वाली पोशाकें पहनने की शौकीन हैं, लेकिन धूप से आपकी बाहों की त्वचा बदरंग और बेजान हो गई है, तो धूप में निकलते वक्त त्वचा की सुरक्षा का ख्याल जरूर रखें।
READ: नीम के 7 सौंदर्य वर्धक फायदे
अगर शरीर के किसी भी अंग पर टैनिंग हो गई है तो उसे दूर करने में काफी ज्यादा समय लगता है। इसलिये अच्छा होगा कि आप अपने हाथ और पैरों को हमेशा ढंक कर रखें।
विख्यात त्वचा विशेषज्ञ किरण लोहिया ने यहां आपके लिए त्वचा की सुरक्षा और खूबसूरत बाहें पाने के खूबसूरत नुस्खे साझा किए हैं, हमें आशा है कि आपको इन नुस्खों से जरुर मदद मिलेगी।

सूरज की घातक किरणों से सुरक्षा :
धूप में निकलने से पहले बाहों पर हमेशा एसपीएफ 30 एवं पीए ++ वाला बोर्ड स्पेक्ट्रम संस्क्रीन लगाना चाहिए। धूप में रहने के दौरान हर चार घंटे में त्वचा पर संस्क्रीन लगाना चाहिए।

धूप में बाहों को अच्छी तरह ढंककर निकलें :
ज्यादा समय तक धूप में रहने से बांहों में झाइयां पड़ जाती हैं और रंग काला पड़ने लगता है। यदि आप धूप में निकलते वक्त खुली बाहों वाली पोशाक के बदले पूरी बांह की पोशाक पहनने का विकल्प चुनती हैं, तो पाएंगी कि इससे आपकी बाहें नर्म और कोमल बनी रहती हैं। गर्मी के मौसम में सूती कपड़े और हल्के रंग के पोशाक पहनना ज्यादा सही रहता है।

घरेलू उपाय :
बाहों पर गहरे दाग धब्बों को हटाने के लिए घरेलू उबटन कारगर साबित हो सकते हैं। उबटन लगाने से त्वचा की रूखी परत हट जाती है और त्वचा कोमल और चमकदार बनती है। उबटन बनाने के लिए छाछ और बेसन का पतला पेस्ट बनाकर बाहों पर लगाएं और सूखने के बाद हल्के हाथों से मलते हुए पानी से धो डालें। ऐसा सप्ताह में एक से दो बार करें।

गुलाब जल :
इसके अलावा गुलाब के अर्क में चीनी मिलाकर इससे बाहों पर मसाज करें और फिर पानी से धो डालें। सप्ताह में कम से कम एक बार ऐसा करने से आपकी बाहें मुलायम और चमकदार होंगी।

नींबू:
यह एक प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करता है जिसे त्वचा पर लगाने से रंग साफ होता है। नींबू के रस को त्वचा पर लगाइये और सूखने दीजिये। उसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लीजिये और तौलिये ये पोछ लीजिये। नींबू का रस लगाने के बाद धूप में न निकलें नहीं तो सूरज की किरणे नींबू के रस के साथ मिल कर रिएक्ट होंगी जिससे त्वचा का रंग और हल्का हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
