Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
खूबसूरत बैक के लिये अपनाएं ये होममेड स्क्रब
स्क्रब क्या होता है और यह हमारे शरीर को किस प्रकार से खूबसूतर बनाता है? यह एक आम सवाल है जिसे हर लड़की जानना चाहती है। इस जानकारी के लिये पढ़े हमारा यह आर्टिकल जिसमें हम आपको आपके बैक को खूबसूरत बनाने के लिये घरेलू स्क्रब बनाना सिखाएंगे। अगर आप नियमित रूप से अपनी पीठ पर यह स्क्रबर लगाएंगी तो आपकी पीठ पर जमी गंदगी साफ होगी और उस प से डेड स्किन हटेगी, जिससे आपकी पीठ पहले से और ज्यादा आकर्षक दिखेगी।
अपने स्क्रब में हर्बल चीज़ों का इस्तमाल करें, जिससे आपकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहे। आप न केवल अपने बैक के लिये बल्कि चेहरे के लिये भी होममेड स्क्रब बना सकती हैं। आइये जानते हैं खूबसूरत बैक के लिये कैसे बनाएं होममेड हर्बल स्क्रब।

लेमन स्क्रब
इस स्क्रब को तैयार करने के लिये एपसोम साल्ट क्रिस्टल को थोडे से नींबू के रस के साथ और ऊपर से कुछ बूंद ऑलिव ऑइल की मिलाएं। इसे पीठ पर हल्के हाथों से रगडे़ और गंदगी तथा डेड स्किन की सफाई करें।
ओट्स और कार्नस्टार्च स्क्रब
1 कप पिसा हुआ ओट्स और 1/3 कप कार्नमील, 1/3 कप सूखी गुलाब की पंखुडी और 1 चम्मच चीनी को मिक्स कर के पीसें। इस पावडर को एयरटाइट कंटेनर में डालें। इसे नहाते वक्त हथेली में ले कर पानी के साथ शरीर पर लगाएं। इसे हफ्ते में पीठ पर दो बार लगाना चाहिये।

ओटमील और कॉफी स्क्रब
मुठ्ठी भर कॉफी तथा ब्राउन शुगर ले कर पीस कर पावडर तैयार करें। इसे लगाते वक्त इसमें 1 चम्मच शहद और कुछ बूंद जैतून का तेल मिक्स करें और पीठ को स्क्रब करें।

ऑरेंज और शुगर स्क्रब
गुलाबी की पंखुडियां, सूखे संतरे के छिलके और चीनी को कुछ बूंद शहद तथा जोजोबा ऑइल के साथ मिक्सी में पीस लें। फिर इससे अपने बैक को स्क्रब करें।
पाइये खूबसूरत और साफ पीठ
कॉफी और आलमंड स्क्रब
एक कप कॉफी और 1 चम्मच नमक और 1 चम्मच दालचीनी पावडर के साथ पीस लें। फिर इसमें कुछ बूंद आवश्यक तेल जैसे की पिपरमिंट की डालें।उसके बाद इसमें 1/3 कप बादाम तेल मिक्स करें। अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसे अपनी पीठ को अच्छी तरह से स्क्रब करें।

अदरक और ऑरेंज स्क्रब
एक कप ब्राउन शुगर को 1/3 कप बादाम तेल, 12 बूंद ऑरेंज एसेंशियल ऑइल और 3 बूंद अदरक एसेंशियल तेल की डाल कर बैक को स्क्रब करें।



Click it and Unblock the Notifications
