Latest Updates
-
तपती धूप में निकलने से पहले खा लें प्याज-हरी मिर्च का ये खास सलाद, लू के थपेड़े भी रहेंगे बेअसर -
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया'
खुद को खूबसूरत दिखाने के चक्कर में लड़कियां करती हैं ये काम
हम लड़कियों में से कई ऐसी लड़कियां हैं जो केवल आंखों में काजल और होंठो पर रंगीन लिपबाम लगा कर ही खुश हो लेती हैं। मगर कुछ लड़कियों की ऐसी भी कैटेगरी है जो खुद को खूबसूरत दिखाने के लिये अजीब-अजीब से काम करती हैं।
READ: त्वचा को 7 मिनट में फ्रेश कर देने वाली 7 चीजें
क्या आप जानती हैं कि खूबसूरती का कारोबार इतना बढ़ गया है कि अगर आपको 10 साल जवां दिखने के लिये कहा जाए कि किसी बर्ड पूप से फेशियल कर लो तो वो भी कुछ महिलाएं करवा लेंगी। हांलाकि ये कोइ मजाक की बात नहीं है, ऐसा फेशियल मास्क बाजार में उपब्ध है।
READ: चेहरा साबुन से नहीं बेसन से धो कर देखें, होंगे ये फायदे
कई देशों में तो त्वचा से झुर्रियां खतम करने के लिये कोलाजेन का सूप पीने को भी दिया जाता है। यह सूप सूअर, चिकन और गाय के टिशू से तैयार किया जाता है, जिसको पीने से त्वचा जवां बनती है और झुर्रियां मिटती हैं। इन सब के अलावा कुछ और अजीब तरीके हैं, जो कि आज कल की लड़कियां आजमाने में आगे हैं, आइये जाने उसके बारे में -

अंगूठे को शेव करना
हम सभी के अंगूठे पर हल्के रोएं जरुर होते हैं, लेकिन हम उस पर इतना ध्यान नहीं देते। लेकिन सुंदर दिखने के चक्कर में कई लोग उन्हें भी शेव कर देते हैं। पर हां, इससे पैरों की सुंदरता और भी बढ जाती है और वह साफ दिखने लगते हैं।

आईब्रो या आईलैश एक्सटेंशन
कई महिलाओं को लंबी आईबो या बढ़ी हुई आईलैश दिखाने का शौक होता है। लेकिन ऐसा करना आपकी आंखों की सेहत के लिये अच्छा नहीं हो सकता।

आईब्रो थ्रेडिंग
यह दर्द भरा काम हर लड़की दृारा करवाया जाता है। अच्छा दिखने के लिये लड़कियां बेचारी क्या क्या करवाती हैं। कई लड़कियां तो आईब्रो को वैक्सिंग के जरिये भी ठीक करवाती हैं।

प्लास्टिक सर्जरी
कई लड़कियां फरफेक्ट फिगर और चेहरा पाने के लिये नोज़ जॉब, लाइपोसेक्शन, ब्रेस्ट इंहैन्समेंट और न जाने कौन कौन सी सर्जरी करवाती हैं, जो कि उनके शरीर के लिये घातक है। हर किसी को सोंचना चाहिये कि ऐसा करने के कई साइड इफेक्ट हो सकते हैं।

हेयर एक्सटेंशन
बालों को लंबा दिखाने के लिये लड़कियां हेयर एक्सटेंशन लगाती हैं। वो इसको या तो गोंद, क्लिप या सिल कर लगाती हैं, जिससे अपने अलग साइड इफेक्ट होते हैं। सिर पर भारी भरकम हेयर एक्सटेंशन लगाने से बाद में सिर से बाल झड़ने लगते हैं।

हीट स्टाइलिंग
बालों को बाउंसी और अच्छा लुक देने के लिये गरम गरम ड्रायर, बालों को खराब कर सकता है। इससे बाल रूखे और कमजोर बन जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











