Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
खतरनाक ब्यूटी ट्रीटमेंट जिनसे रहना चाहिये हर लड़की हो दूर
हर कोई प्राकृतिक रूप से सुंदर होता है। लेकिन कई महिलाएं या कुछ लोग अपने आप को और सुंदर बनाने के लिए कुछ ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाते हैं। उन्हे हर पल खुद को नया और आकर्षक दिखने की ललक लगी रहती है।
READ MORE: संवेदनशील त्वचा के लिये सन टैनिंग से बचने के तरीके
लेकिन हर किसी को ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाते समय ध्यान देना चाहिए कि इससे उन्हे क्या समस्याएं हो सकती हैं। इस तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट काफी रिस्की और खतरनाक हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि कौन से ब्यूटी प्रोडक्ट आपके शरीर को बर्बाद कर सकते हैं।

1. मैनीक्योर और पैडीक्योर:
हां, मैनीक्योर और पैडीक्योर करते समय बहुत सारे कैमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी वजह से हाथों और पैरों में फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन भी हो सकता है। साथ ही साथ दर्द की समस्या भी हो सकती है।

2. टैनिंग बेड्स:
लोग कई बार स्कीन को तुरंत दमकाने के लिए टैनिंग बेड्स को करवाते हैं। इससे उम्र का पता जल्दी लगता है, स्कीन में ढीलापन भी जल्दी आ जाता है। इस्तेमाल की जाने वाली यूवी किरणों की वजह से आंखों और स्कीन कैंसर का खतरा भी रहता है।

3. बोटेक्स इंजेक्शन:
चेहरे से झुर्रियां दूर करने के लिए बोटेक्स का इंजेक्शन दिया जाता है जो कि एक खतरनाक प्रक्रिया होती है। इसकी वजह से मांसपेशियों में कमजोरी आती है और रेडनेस की समस्या आती है।

4. लेज़र हेयर रिमूवल:
इस प्रक्रिया में लेज़र की मदद से बालों को स्थाई तौर पर निकाल दिया जाता है। अगर ऐसा किसी एक्सपर्ट से करवाया जाएं तो खतरा कम रहता है। लेकिन यह प्रक्रिया असुरक्षित होने का भय रहता है। इसे करवाने के बाद कुछ हफ्तों तक सूरज की रोशनी से परहेज रखना होता है।

5. बिकनी बैक्सीन:
बिकनी बैक्सीन करवाने से कई प्रकार के संक्रमण होने का खतरा रहता है, अगर बैक्सीन करने वाला एक अनुभवी ब्यूटीशियन न हों।

6. आईब्रो वैक्सिंग
आंखों के ऊपर की त्वचा बहुत मुलायम होती है। ऐसे में वहां आईब्रो सेटिंग के लिए वैक्सीन करवाना खतरनाक होती है। बेहतर होगा कि थ्रेडिंग ही करवाएं।



Click it and Unblock the Notifications
